सड़कों का जाल बिछाकर भाजपा सरकार ने किया देश का विकास : गडकरी

सड़कों का जाल बिछाकर भाजपा सरकार ने किया देश का विकास : गडकरी
सड़कों का जाल बिछाकर भाजपा सरकार ने किया देश का विकास : गडकरी
सड़कों का जाल बिछाकर भाजपा सरकार ने किया देश का विकास : गडकरी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता मेंं कहा कि सड़कों का जाल बिछाकर भाजपा सरकार ने देश के विकास को नई दिशा एवं गति प्रदान की है।देश में किसानों को उनकी कृषि उपज का अच्छा भाव मिल रहा है। उन्होंने उदाहरण देतें हुए क हा कि वल्र्ड मार्किट मैं चीनी का भाव 22 रू. प्रति किलों है, जबकि भारत में इसका भाव 30 रुपए है। किसानों को  सोयाबीन की भी अच्छी कीमत मिल रही है। आज यह क्राप एक्सपोर्ट की जा रही है। दाल भी इम्पोर्ट करने के करार चीन और म्यामार से किये थे, लेकिन आज देश मैं ही अच्छा उत्पादन संताषजनक हो रहा है।

सिंचाई के संसाधन बढ़े हैं
देश में कृषि उत्पादन एक नम्बर पर है। औद्योगिक और कृषि  क्षेत्र मैं भी तेजी से विस्तार हो रहा है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई साधनों में विस्तार किया गया है। आधारभूत संरचना के संबंध में आपने बताया कि देश में  तीन गुना राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये हैं। बन्द पड़े प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू किया गया है। देश भर में 12 हजार करोड़ के काम शुरू किए हैं।उन्होंने कहा कि चम्बल एक्सप्रेस वे को भी 4000 करोड़ की लागत से शुरू किया जाएगा। 4845 किलोमीटर लम्बी सड़क भारतमाला के नाम से शुरू की है। इसी तरह इंदौर  एक्सप्रेस हाईवे  भी बनेगा दिल्ली से मुबई 12 लेंन हाईवे बनेगा जिससे यह सफर 12 घण्टे मैं सफर तय होगा।

लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक इकाई लगेगी
विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि  पिछड़े इलाको को मंख्य मार्गों सेजोड़ा जाएगा। लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक इकाई लगेगी। रिंग रोड फ्लाईओवर सहित अन्य विकास के लिए 5 हजार करोड़ खर्च करेंगे। छोटे तबके के लिए बनाई योजनाओ से जीवन स्तर में सुधार हुआ है। जबलपुर ओर नागपुर रोड मैं फारेस्ट का अड़ंगा था वो अब दूर हो गया है।

जबलपुर में कांग्रेस के राज में सड़कों की हालत बेहद खराब थी। भाजपा शासनकाल में  रोड की क्वालिटी बेहतर है। उनके साशन काल मे जो प्रोजेक्ट बन्द थे वो भी दोबारा शुरू किए गए हैं। प्रदेश के विकास की वास्तविकता के मामले मे उन्होंने कहा कि देखने वाले का चश्मा किस रंग का है ये उस पर निर्भर करता है।

 

Created On :   21 Nov 2018 12:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story