राजनीतिक से संन्यास लेने का वादा निभाए पटोले - गडकरी

Nitin gadkari say result declare now nana patole quit politics
राजनीतिक से संन्यास लेने का वादा निभाए पटोले - गडकरी
राजनीतिक से संन्यास लेने का वादा निभाए पटोले - गडकरी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। राजनीतिक दिशा से संबंधित मामले में कांग्रेस नेता नाना पटोले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बोल बदल गए हैं। शुक्रवार को गडकरी ने कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार पटोले का अहंकार व उन्माद पराजय से निकल गया होगा। अब पटोले ने राजनीतिक संन्यास की घोषणा को पूरा करना चाहिए। गडकरी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में भंडारा में जनता ही पटोले को राजनीतिक संन्यास दिलाएगी। चुनाव के दौरान बहस में पटोले ने कहा था कि नागपुर से चुनाव नहीं जीत पाने की स्थिति में वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। पटोले की पराजय के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने बहस की घोषणा याद दिलाते हुए पटोले से राजनीतिक संन्यास लेने को कहा था। गडकरी ने इस मामले पर कहा था कि चुनाव में कोई जीतता है कोई पराजित होता है। यह चलते रहता है। पटोले को राजनीतिक संन्यास नहीं लेना चाहिए। 

गडकरी ने कहा कि नागपुर में इस बार सीधा मुकाबला हुआ है। पटोले ने जातीय जहर घोलने का प्रयास किया। मुस्लिम व ओबीसी में भय का वातावरण बनाने का प्रयास किया। बसपा के उम्मीदवार को अपेक्षित मत नहीं मिल पाया। विरोध के विविध प्रयासों के बाद भी भाजपा पर कोई असर नहीं हुआ। मत प्रतिशतांक बढ़ा है। गडकरी ने यह भी कहा कि विदर्भ में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए वे प्रयास करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन उन्होंने चर्चा की है। प्रधानमंत्री जो भी मंत्रालय की जवाबदारी देंगे उसे संभालेंगे। इस बार मोदी लहर थी। उसी के कारण भाजपा को पहले से तीन गुणा अधिक लाभ मिला है।

Created On :   25 May 2019 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story