अच्छी सड़कों का आनंद लेना है तो टोल टैक्स तो देना होगा : गडकरी

Nitin Gadkari says, to enjoy good roads, toll tax should be paid
अच्छी सड़कों का आनंद लेना है तो टोल टैक्स तो देना होगा : गडकरी
अच्छी सड़कों का आनंद लेना है तो टोल टैक्स तो देना होगा : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में छूट देने की संभावनाओं को एक कार्यक्रम में खारिज कर दिया। सोमवार शाम मशहूर मराठी कवि रामदास फुटाणे के साथ साक्षात्कार में गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स हटाना अभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "लोग अगर अच्छी सेवाएं चाहते हैं तो उन्हें उसके लिए भुगतान करना पड़ेगा।"

सड़क परिवहन मंत्री ने कहा, "टोल टैक्स केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर के देशों में वसूला जाता है। नागरिकों को बेहतर सड़कें प्रदान करने के लिए यह जरूरी भी हो जाता है। बिना टैक्स कलेक्शन के अच्छी सड़कें प्रदान करना सरकार के लिए भी मुश्किल होता है। अगर आप अच्छी सड़कों पर सफर करना चाहते हैं तो आपको टोल टैक्स देना होगा।"

हालांकि गडकरी ने इस बात से सहमति जताई कि टोल संग्रह रोकना चाहिए लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी सड़कें ईंधन और समय बचाती है, जीवन की सुरक्षा देती हैं और ऐसी सड़कों को बनाने के लिए सरकार को फंड तो चाहिए ही। इसलिए टोल टैक्स के जरिए फंड की पूर्ति की जाती है। उन्होंने इस दौरान एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा था जब पुणे से मुंबई जाने में नौ घंटे का समय लगता था और यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था लेकिन अब यही दूरी दो घंटे में पूरी हो जाती है। पुणे-मुंबई राजमार्गी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश पूरे देश में बेहतर सड़के बनाने की है और इसके लिए टोल टैक्स जरूरी है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से उनकी निकटता के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे हमेशा से संघ परिवार से जुड़े रहे हैं और उन्होंने इस बात को कभी छुपाने की कोशिश भी नहीं की। उन्होंने इस दौरान वंशवादी राजनीति की भी निंदा की।

Created On :   2 Jan 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story