खेत में मिले 15 किलो के उल्कापिंड का निरीक्षण करने मधुबनी पहुंचे नीतीश कुमार

Nitish Kumar visits Madhubani to inspect recently-discovered meteorite
खेत में मिले 15 किलो के उल्कापिंड का निरीक्षण करने मधुबनी पहुंचे नीतीश कुमार
खेत में मिले 15 किलो के उल्कापिंड का निरीक्षण करने मधुबनी पहुंचे नीतीश कुमार
हाईलाइट
  • : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मधुबनी जिले में एक उल्कापिंड का निरीक्षण करने गए थे
  • जो इस सप्ताह कोरियही गाँव में खोजा गया था।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मधुबनी जिले का दौरा किया, जो इस सप्ताह कोरियही गांव में खोजे गए एक उल्का पिंड का निरीक्षण करने के लिए किया गया था। दरअसल, सोमवार को किसानों के एक समूह ने पास के एक खेत में तेज धमाके की आवाज सुनी थी, पास जाकर देखने पर पता चला कि आसमान से करीब 15 किलोग्रम वजन का एख बड़ा पत्थर ज मीन पर गिरा है।

ग्रामीणों ने मधुबनी के जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी, जिलाधि एसडी अशोक ने मौके पर पहुंचकर देखा कि जिस स्थान पर पत्थर गिरा था वहां चार फीट गहरा गड्ढा हो गया है। उस पत्थर का वजन 15 किलो के करीब बताया जा रहा है, जिसमें चुंबकीय गुण भी बताए जा रहे हैं। 

मधुबनी के जिलाधिकारी एसडी अशोक ने बताया कि उल्कापिंड को आगे की जांच के लिए संबंधिक विभाग भेज दिया जाएगा। आपको बता दें कि उल्कापिंड एक अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरने वाला पत्थर रूपी पदार्थ का टुकड़ा होता है।

Created On :   24 July 2019 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story