मनपा ने मुंबई पुलिस को घोषित किया डिफाल्टर, पानी का 94 करोड़ रुपए का बिल नहीं चुकाया

NMC declared defaulter to Mumbai police not paying bill of Rs 94 crore
मनपा ने मुंबई पुलिस को घोषित किया डिफाल्टर, पानी का 94 करोड़ रुपए का बिल नहीं चुकाया
मनपा ने मुंबई पुलिस को घोषित किया डिफाल्टर, पानी का 94 करोड़ रुपए का बिल नहीं चुकाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पानी का बिल न चुकाने के चलते मुंबई पुलिस को भी महानगर पालिका ने बकाएदारों (डिफाल्टर) की सूची में डाल दिया गया है। पुलिस विभाग पर मनपा का करीब 94 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विभिन्न मंत्रियों के बंगलों पर आठ करोड़ रुपए का पानी का बिल बकाया होने की जानकारी सामने आई थी जिसके बाद सरकार हरकत में आई और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पैसा भर दिया गया। बीएमसी ने आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को जो जानकारी उपलब्ध कराई है उसके मुताबिक पुलिस विभाग पर 93 करोड़ 85 लाख 79 हजार 151 रुपए का बिल बकाया है। पुलिस विभाग को दिए गए 466 कनेक्शन ऐसे हैं जिनका बिल नहीं चुकाया गया है।

बकाएदारों की सूची में मुंबई पुलिस आयुक्त का मुख्यालय, पुलिस निदेशक कार्यालय, पुलिस उपायुक्तों, सहायक आयुक्तों के कार्यालय के साथ पुलिस स्टेशन, जीआरपी, ट्रैफिक पुलिस कार्यालय और पुलिस कालोनी भी शामिल हैं। शकील शेख के मुताबिक आम लोगों के बिल बकाया होने पर उनके पानी का कनेक्शन काट दिया जाता है लेकिन मुख्यमंत्री, मंत्रियों और पुलिस विभाग के बिल बकाया रहने पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। शेख ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि जिम्मेदार सरकारी महकमे ही बिल भरने में आनाकानी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने आम लोगों से उम्मीद होती है कि वे अपने भुगतान समय पर करें। 

 

Created On :   15 July 2019 3:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story