2019 लोकसभा चुनावों में NDA को नुकसान, सर्वे में हंग असेंबली का अनुमान

No Modi Lehar in 2019 Loksabha Elections as per ABP News-CVoter survey
2019 लोकसभा चुनावों में NDA को नुकसान, सर्वे में हंग असेंबली का अनुमान
2019 लोकसभा चुनावों में NDA को नुकसान, सर्वे में हंग असेंबली का अनुमान
हाईलाइट
  • 2019 में केंद्र में किसकी सरकार बनेगी इसे लेकर सर्वे आना शुरू हो गए हैं।
  • मध्य प्रदेश की जनता सत्ता की चाबी एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को सौंपना चाहती है।
  • सर्वे के मुताबिक अगर देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2019 में केंद्र में किसकी सरकार बनेगी इसे लेकर सर्वे आना शुरू हो गए हैं। एबीपी न्यूज - सी वोटर और आजतक-कार्वी इनसाइट्स के अलग-अलग सर्वे के मुताबिक अगर देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को 2014 की तुलना में नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछली बार जिन-जिन राज्यों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था वहां पर इस बार मोदी लहर फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक 543 लोकसभा सीटों में से NDA को 233, UPA को 167 और अन्य को 143 सीटें मिल सकती है। वहीं, आजतक-कार्वी इनसाइट्स के सर्वे में 543 लोकसभा सीटों में से NDA को 237, UPA को 166 और अन्य को 140 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी 2019 में मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में त्रिशंकु लोकसभा के आसार है। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में NDA को 336, UPA को 60 और अन्य को 153 सीटें मिली थी।

ABP-C VOTER SURVEY

मध्य प्रदेश में NDA का जलवा
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को यहां पर 23 सीटें मिल सकती है जबकि यूपीए के खाते में 6 सीटों के जाने के अनुमान है। वहीं वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 48.4 फीसदी, यूपीए को 44.1 फीसदी और अन्य के खाते में 7.5 फीसदी वोट जा सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ में NDA को नुकसान
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस की जबरदस्त वापसी होती दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं जिनमें से NDA को 5 तो वहीं UPA को 6 सीटें मिल सकती है। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 43.4 फीसदी, यूपीए को 41.3 फीसदी तो वहीं अजीत जोगी की पार्टी को 7.5 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अन्य का वोट शेयर 8.1 फीसदी रह सकता है।   

राजस्थान में भी NDA को नुकसान
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें है। 2014 के चुनाव में NDA ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 25 सीटें जीती थी। हालांकि, इस बार NDA को सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 2019 लोकसभा चुनावों में NDA को 18 जबकि UPA को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।  

पश्चिम बंगाल में "दीदी" का जलवा कायम
ममता बनर्जी के गढ़ यानी पश्चिम बंगाल में "दीदी" का जलवा कायम है। राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें है जनमें से ममत बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि बीजेपी 7 और यूपीए 1 सीट पर सिमट सकती है।  ऐसे में ये कहा जा सकता है कि बीजेपी अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद यहां पर अपना दबदबा कायम करने में असफल रही है। 

पूर्वोत्तर में NDA मजबूत
पूर्वोत्तर में लोकसभा की कुल 25 सीटें है। सर्वे के मुताबिक यहां पर NDA के खाते में 14 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि UPA को  9 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान है। 2014 के चुनावों में NDA का पुर्वोत्तर में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। इस लिहाज से NDA के लिए यह बेहद अच्छे संकेत है।

ओडिशा में सुधरा NDA का प्रदर्शन
ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। NDA को यहां 12 सीटें जबकि बीजू जनता दल को 9 सीटे मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को यहां एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है। यानी 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी राज्य में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। 2014 में नवीन पटनायक की पार्टी चुनाव नतीजों में असली "नायक" साबित हुई थी और उसने 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

गुजरात में NDA का जलवा
गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें है। सर्वे में यहां पर NDA को 24 जबकि UPA को केवल 2 सीटें मिलती दिख रही है। यानी पिछले कई सालों से बीजेपी का गढ़ बने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा अभी भी कायम है। 

गोवा में बराबरी का मुकाबला
गोवा में लोकसभा की दो सीटें है। सर्वे के मुताबिक एक सीट कांगेस के खाते में तो एक बीजेपी के खाते में जा सकती है। 

महाराष्ट्र में NDA को नुकसान
महाराष्ट में लोकसभा की कुल 48 सीटें है। NDA को इसमें से 16, UPA को 28 और अन्य के खाते में  4 सीटें जाती दिखाई दे रही है।   

बिहार में NDA मजबूत
कुल सीटें :  40
NDA: 35
महागठबंधन: 5
अन्य : 0

यूपी में मोदी का जादू फेल
कुल सीटें :  80
NDA: 25
UPA: 4
महागठबंधन: 51

................................

AAJTAK-KARVY INSIGHTS SURVEY
आजतक-कार्वी इनसाइट्स के सर्वे में किसी भी दल को बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि 2014 की तुलना में UPA जबरदस्त वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे के मुताबिक 543 लोकसभा सीटों में से NDA को 237, UPA को 166 और अन्य को 140 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी पिछले चुनावों के मुकाबले NDA की 99 सीटें घट रही है वहीं UPA  की सीटों में 106 का इजाफा हो रहा है। वहीं अन्य दलों को भी नुकसान हो रहा है. वो 140 सीटें जीत सकते हैं जबकि पिछली बार उऩका ये आंकड़ा 153 था।

NDA
2014 : 336
2019 : 237
सीटों में बदलाव : 99

UPA
2014 : 60
2019 : 166
सीटों में बदलाव : 106

अन्य
2014 : 153
2019 : 140
सीटों में बदलाव : 13

 

 

Created On :   24 Jan 2019 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story