समाचार पोर्टल और मीडिया वेबसाइट्स के नियमन की कोई योजना नहीं: राज्यवर्धन

समाचार पोर्टल और मीडिया वेबसाइट्स के नियमन की कोई योजना नहीं: राज्यवर्धन


 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाए गए है। नव नियुक्त मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने मीडिया की जमकर तारीफ की है। मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ है और उन्हें आत्म अनुशासन करना होगा। सरकार बनाम मीडिया की बहस को खारिज करते हुए मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि उनका मंत्रालय उस दिशा में काम करेगा जहां मीडिया चाहे सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती हो या निजी चैनल हो, ये सभी लोगों की आवाज बनें। मंत्री राज्यवर्धन ने मीडिया के आत्म अनुशासन अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की समाचार पोर्टल और मीडिया वेबसाइट्स के नियमन की कोई योजना नहीं है। मंत्री राठौर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री इस बात को लेकर बेहद स्पष्ट हैं कि हमारे देश में मीडिया लोकतंत्र का बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ है और उन्हें आत्म अनुशासन करना होगा। 

 

 

 

इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्री रहते स्मृति ईरानी ने फेक न्‍यूज रोकने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए थे। ये प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक, दोनों मीडिया के लिए थे। इसमें कहा गया था कि फर्जी खबरें अगर अखबारों से संबंधित हैं तो इनकी शिकायत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) को भेजी जाएगी। वहीं अगर ये खबरें टीवी चैनलों से संबंधित हैं तो न्यूज ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन (एनबीए) शिकायतें सुनेगा। मंत्रालय ने कहा था कि दोनों संस्थाओं को 15 दिनों के भीतर जांच कर यह बताना होगा कि खबर फर्जी है या नहीं। 

 

Image result for स्मृति ईरानी ने फेक न्‍यूज

 

मोदी कैबिनेट में फेरबदल

गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट में सोमवार (14 मई) की रात केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया। जहां वित्त मंत्री अरुण जेटली की खराब तबीयत को देखते हुए पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय के साथ-साथ वित्त मंत्रालय भी सौंपा गया है, तो स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार वापस लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौर को इसका जिम्मा सौंप दिया गया है। एक बार फिर राज्यवर्धन राठौड़ सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पदभार मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पास राज्य मंत्री का ही दर्जा था। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

 

Image result for मोदी कैबिनेट में फेरबदल

 

स्मृति ईरानी से दूसरी बार वापस ली  जिम्मेदारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के एक दिन पहले हुए फेरबदल में यह दूसरा मौका है जब स्मृति ईरानी से कोई प्रमुख मंत्रालय वापस लिया गया है। इसके पहले उनसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय वापस ले लिया गया था और उन्हें कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।

 

Related image

 

Created On :   16 May 2018 4:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story