जनवरी 2018 में लॉन्च हो सकता है 'Nokia 3310 4G फोन'

nokia 3310 4g variant mobile may be launched in january 2018
जनवरी 2018 में लॉन्च हो सकता है 'Nokia 3310 4G फोन'
जनवरी 2018 में लॉन्च हो सकता है 'Nokia 3310 4G फोन'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अगले साल 2018 में Nokia 3310 का 4जी वैरियंट फीचर फोन लॉन्च हो सकता है। यह 4जी फोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा बाजार में उतारा जाएगा। इससे पहले भी एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 3310 का नया वैरिएंट लॉन्च करके दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद कंपनी ने इसका 3G वैरिएंट भी पेश किया है, लेकिन यह सिर्फ कुछ बाजार के लिए ही था। अब कंपनी 4जी फोन लाने की तैयारी में है। उम्मीद है कि यह फोन 2018 के पहले महीने यानि जनवरी में लॉन्च हो सकता है।

नोकिया 3310 4जी को चीन की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। Nokia 3310 4G वेरियंट को चीन में 12 जनवरी 2018 को होने वाले एक इवेंट में नोकिया 6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आॅफिशल कन्फर्मेशन नहीं मिला है।

Nokia 3310 4G में नोकिया के नए 3310 फोन जैसे फीचर ही होने की उम्मीद है। इसमें भी 2.4 इंच QVGA स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक दिए जा सकते हैं। इसमें भी 1200एमएएच की बैटरी होगी जो कि 6.5 घंटे का टाकटाइम देगा। इसमें जो जानकारी दी गई है उस हिसाब से नोकिया के इस नए फोन में TD-LTE, TD-SCDMA और GSM नेटवर्क सपॉर्ट करेंगे। Nokia 3310 4G वैरियंट अलीबाबा के YunOS ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है।

चला सकेंगे व्हाट्सऐप और फेसबुक
मिल रही जानकारी के अनुसार Nokia 3310 के 4G वैरिएंट में व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे ऐप्स आसानी से चलाए जा सकेंगे। इसी कारण बाजार विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह हैंडसेट कमायाब भी हो सकता है। जैसा भारत में अभी सस्ते 4G हैंडसेट लाने का ट्रेंड है उस लिहाज से Nokia 3310 का 4G वैरिएंट भारत काफी पॉपुलर हो सकता है।

गौरतलब है कि एचएमडी ग्लोबल ने फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आइकॉनिक नोकिया 3310 फीचर फोन अनवील किया था। इसका 2जी वर्जन आया, सितंबर में 3जी वर्जन आया। मई में पहली बार भारत में नोकिया 3310 का नया 2जी वर्जन आया और इसकी कीमत भी 3310 रुपए रखी गई।

Created On :   30 Dec 2017 2:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story