2018 में लॉन्च हो सकते हैं Nokia 4 और Nokia 7 Plus

Nokia 4, Nokia 7 Plus Could Join 2018 Nokia Family, Reveals Default Camera app
2018 में लॉन्च हो सकते हैं Nokia 4 और Nokia 7 Plus
2018 में लॉन्च हो सकते हैं Nokia 4 और Nokia 7 Plus

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नोकिया ब्रांड के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। और अब 2018 में आने वाले एचएमडी ग्लोबल के नए नोकिया स्मार्टफोन की लिस्ट के बारे में पता चला है। डिफॉल्ट नोकिया कैमरा ऐप से खुलासा हुआ है कि फिनलैंड की निर्माता हाल ही में चर्चित हुए एंड्रॉयड गो नोकिया 1 के अलावा, Nokia 4 और Nokia 7 Plus पर भी काम कर रही है। बता दें कि पिछले कई हफ्तों से ख़बरें हैं कि कंपनी जल्द नोकिया 6 (2018), नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 को लॉन्च करने वाली है।

गिज़्चाइना की ख़बर के मुताबिक, कैमरा ऐप की एपीके फाइल को अनज़िप करने के बाद नए नोकिया फोन का खुलासा हुआ। इनमें नोकिया 4 और नोकिया 7 प्लस शामिल हैं। बता दें कि इन दोनों में से किसी भी हैंडसेट के बारे में इससे पहले कोई जानकारी लीक नहीं हुई है। इसके अलावा, ऐप के कंपोनेंट से कथित नोकिया 9, नोकिया 8 (2018), नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के बारे में भी संकेत मिलते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एचएमडी इन सभी लिस्टेड स्मार्टफोन को एक सिंगल इवेंट में लॉन्च करेगी या फिर साल भर अलग-अलग इवेंट में। हालांकि, नई जानकारी से पता चलता है कि इस साल कम से कम पांच नए एंड्रॉयड नोकिया फोन लॉन्च किए जाएंगे।

Related image


गिज़्चाइना का अनुमान है कि नोकिया 7 प्लस, पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 7 का अपग्रेड और बड़ा वेरिएंट होगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिप हो सकता है। लेकिन, नोकिया 4 नए स्पेसिफिकेशन के साथ पूरी तरह से एक नया डिवाइस होगा। पिछले महीने रूसी टिप्सटर एल्डार मुर्तज़िन ने दावा किया था कि नोकिया 1 गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में एक एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन को 5,990 रूबल (करीब 6,670 रुपये) में पेश किए जाने का दावा किया गया है।

नोकिया 1 को जहां मार्च में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। वहीं ख़बरें हैं कि 19 जनवरी को चीन में होने वाले एक इवेंट में फ्लैगशिप नोकिया 9 लॉन्च किया जा सकता है। टॉप-एंड नोकिया स्मार्टफोन के अलावा इस इवेंट में नोकिया 6 और नोकिया 8 के अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8 (2018)  को भी पेश किया जा सकता है। पिछले हफ्ते, नोकिया 3310 4जी वेरिएंट को टीना सर्टिफिकेशन साइट पर एंड्रॉयड आधारित युनओएस के साथ देखा गया।

Created On :   2 Jan 2018 6:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story