BMC के अस्पतालों में मुंबई से बाहर के लोगों को चुकानी होगी ज्यादा फीस

Non-Mumbaikars will pay more fee in BMC hospitals 20% Extra pay
BMC के अस्पतालों में मुंबई से बाहर के लोगों को चुकानी होगी ज्यादा फीस
BMC के अस्पतालों में मुंबई से बाहर के लोगों को चुकानी होगी ज्यादा फीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इलाज के लिए मुंबई महानगर पालिका के अस्पतालों पर निर्भर गरीबों को बीएमसी प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। अब मनपा अस्पतालों में इलाज के लिए 20 फीसदी ज्यादा रकम चुकानी होगी। इलाज के लिए मुंबई के बाहर से आने वाले लोगों की मुसीबत और बढ़ी है, क्योंकि उसने अब 30 फीसदी ज्यादा शुल्क वसूला जाएगा। राहत की बात ये है कि वरिष्ठ नागरिकों का इलाज इन अस्पतालों में अब मुफ्त होगा। मनपा प्रशासन के मुताबिक पिछले 20 सालों से शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अच्छे इलाज के लिए शुल्क में बढ़ोतरी को जरूरी बताते हुए मुंबई के रहने वालों के लिए 50 फीसदी जबकि बाहरी लोगों के लिए 70 फीसदी अतिरिक्त शुल्क वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।


मुंबई के लोगों के लिए शुल्क में 20 फीसदी और बाहरी लोगों के लिए 30 फीसदी बढ़ोतरी

मनपा प्रशासन के सुझाव पर महापौर विश्वनाथ म्हाडेश्वर ने बैठक की। इस बैठक में विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया कि मुंबई के रहने वालों के लिए शुल्क में 20 फीसदी और वहीं मुंबई से बाहर के लोगों के लिए यह 30 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि इसमें सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बता दें कि अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि बढ़े हुए शुल्क के चलते जो पैसा मिलेगा उसका उपयोग उपनगरों के अस्पतालों के लिए किया जाएगा। बता दें कि मनपा अस्पतालों का सालाना खर्च तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक है जबकि इससे सालाना सिर्फ 300 करोड़ की आय होती है। मुंबई मनपा क्षेत्र के बाहर से आने वालों को 10 फिसदी और शुल्क चुकाना होगा।


कितना पड़ेगा जेब पर भार

इलाज                   नया शुल्क (रु)        पुराना शुल्क(रु)

अति विशेष शस्त्रक्रिया     6000                5000
विशेष शस्त्र क्रिया             600                  500
छोटे ऑपरेशन                 240                  200
प्रसूति                            600                   500
एक्स रे                            75                     60
अल्ट्रासोनोग्राफी                75                     60
ईसीजी                             30                    20                   
थायराइड                       130                   100
कलर डोपलर                  600                   500

Created On :   17 Jan 2018 11:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story