फॉर्च्यून लिस्ट: दुनिया की सबसे पावरफुल बिजनेस वुमेन में भारत की तीन महिलाएं

Nooyi chanda Kochhar Shikha on Fortune most powerful women in business list
फॉर्च्यून लिस्ट: दुनिया की सबसे पावरफुल बिजनेस वुमेन में भारत की तीन महिलाएं
फॉर्च्यून लिस्ट: दुनिया की सबसे पावरफुल बिजनेस वुमेन में भारत की तीन महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारतीय महिलाओं का बोलबाला पूरे दुनिया में मचा हुआ है। अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी महिलाओं में 3 नाम और जुड़ गए हैं। दरअसल फॉर्च्यून मैगजीन ने दुनिया की सबसे पावरफुल बिजनेसवुमेन की लिस्ट निकाली। जिसमें भारत की चंदा कोचर और शिखा शर्मा को जगह मिली। वहीं US एडिशन में इंदिरा नुई भी टॉप 3 में शामिल हैं।

खबर के मुताबिक फॉर्च्यून मैगजीन की लिस्ट में चंदा कोचर का 5वां स्थान है तो वहीं शिखा शर्मा को 21वां स्थान प्राप्त हुआ है। इनके अलावा अमरीका की सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की सूची में पेप्सिको चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नुई का दूसरा स्थान रहा। बता दें कि मैगजीन का यह 17वां वर्ष है जब उसने अमेरिका से बाहर की कामकाजी महिलाओं की यह सूची जारी की है।

क्या कहा मैगजीन ने 
चंदा कोचर के बारे में फॉर्च्यून मैगजीन ने कहा कि चंदा कोचर 8 साल से बैंक का संचालन कर रही हैं। उनकी वजह से ICICI बैंक काफी अच्छे से बढ़ रहा है। शिखा शर्मा के बारे में मैगजीन ने लिखा अब उन्हें सीईओ के तौर पर रख लिया गया है। वे डिजिटल सर्विसेस को बढ़ाने के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं। वहीं नुई के बारे में मैगजीन ने लिखा कि सीईओ पद से रिटायर होने की खबर को इंदिरा ने साफ़ तौर पर इंकार किया और उन्हें अभी ऐसा करना भी नहीं चाहिए। जबकी कम्पनी का 2016 में आय कुछ ज्यादा नहीं रहा लेकिन प्रॉफिट 16 फीसदी बढ़ गया था। 

 

Created On :   26 Sep 2017 2:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story