उ. कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, हरकत में अमेरिका और जापान

उ. कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, हरकत में अमेरिका और जापान

डिजिटस डेस्क, वॉशिंगटन। उत्तर कोरिया ने ना केवल अपने पड़ोसी बल्कि पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है। पिछले ढाई महीनों से उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन की खराब तबीयत के चलते मिसाइलों की टेस्टिंग नहीं हो रही थी, जिससे बाकी देशो ने चैन की सांस ली थी, लेकिन बुधवार को तनाशाह ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर सबकी नींद उड़ा दी है। उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह जापान के सागर में मिसाइल दागी। सियोल प्रशासन के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने बुधवार तड़के जापानी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। जापान सरकार का कहना है कि मिसाइल ने लगभग 50 मिनट का सफर तय किया है और ये उनके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की जलसीमा में गिरी हो सकती है।

                               Image result for उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के जवाब में दक्षिण कोरिया ने भी मिसाइल टेस्ट किया है। दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि मिनटों के भीतर ही उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के जवाब में मिसाइल फायर की गई है। वहीं उत्तर कोरिया इस हरकत पर ट्रंप ने कहा, "थोड़ी देर पहले नॉर्थ कोरिया ने एक मिसाइल लॉन्च की है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम इस स्थिति को संभाल लेंगे। हमने जनरल मैटिस के साथ इस मुद्दे पर लंबी बातचीत की है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसे हैंडल किया जाएगा।"

जापान ने भी दी चेतावनी

                               Image result for जापान दी उत्तर कोरिया चेतावनी

 

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि ये एक हिंसक कार्रवाई है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने भी जापान के सुर में सुर मिलाया है और तनाशाह किम जोंग की गुस्ताखियों से तंग आकर दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया है। ये बैठक बुधवार को हो सकती है, जहां सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों पर चर्चा के लिए पहले ही एक सत्र बुलाया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष सेबास्टियानो कार्डी ने संवाददाताओं को बताया कि ये एक अवसर हो सकता है।

शिंजो अबे ने कहा कि किसी भी भड़काऊ कार्रवाई के आगे हम नहीं झुकेंगे और प्योंगयांग पर अपना दबाव बनाए रखेंगे। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए हैं और नॉर्थ कोरिया को आतंक का समर्थक देश बताया है। अमेरिकी रक्षा सचिव जिम मैटिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ऐसी मिसाइल बनाने में लगा हुआ है, जो दुनिया में कहीं भी मार कर सकती है। अमेरिका सहित कई देशों ने इस पर नाराजगी जताई है।
 

Created On :   29 Nov 2017 4:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story