उत्तर कोरिया-द. कोरिया के बीच वार्ता स्थगित, खतरे में पड़ी किम-ट्रंप शिखर वार्ता

North Korea suspends talks with South Korea summit in danger
उत्तर कोरिया-द. कोरिया के बीच वार्ता स्थगित, खतरे में पड़ी किम-ट्रंप शिखर वार्ता
उत्तर कोरिया-द. कोरिया के बीच वार्ता स्थगित, खतरे में पड़ी किम-ट्रंप शिखर वार्ता
हाईलाइट
  • उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर अमेरिका ने उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को स्थगित करने पर ज्यादा जोर दिया तो वह दोनों के बीच होने वाली शिखर वार्ता को स्थगित कर देगा।
  • दोनों देशों का लक्ष्य कोरियाई प्रायद्वीप में शांतिपूर्ण परिवेश निर्मित करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी संभव उपाय किए जाएंगे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 12 जून को होन

डिजिटल डेस्क, प्योंगयांग। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता खतरे में पड़ गई है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर अमेरिका ने उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को स्थगित करने पर ज्यादा जोर दिया तो वह दोनों के बीच होने वाली शिखर वार्ता को स्थगित कर देगा। इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने साउथ कोरिया के साथ बुधवार को होने वाली बैठक को भी स्थगित कर दिया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, किम जोंग ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका की ओर से जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास से नाराज होकर यह फैसला लिया है।

 

एक बार फिर मिलने वाले थे उन और मून

बता दें कि किम जोंग और मून जे इन पिछले महीने हुई वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर मुलाकात करने वाले थे। दोनों देशों के बीच वार्ता असैन्यीकृत क्षेत्र पनमुनजोम में होनी थी और इस पर इसी हफ्ते सहमति बनी थी। इस बातचीत में दोनों देशों के प्रतिनिधि 27 अप्रैल को दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई बातचीत में बनी सहमति को आगे बढ़ाने पर विचार करने वाले थे। किम जोंग और मून जे-इन ने द्विपक्षीय मुलाकात के बाद कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने पर सहमति जताई थी।

 

अमेरिका को वार्ता जारी रहने की उम्मीद 

उत्तर कोरिया के वार्ता रद्द करने की धमकी के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह प्योंगयोंग की चेतावनी के बावजूद शिखर वार्ता सम्मेलन की तैयारियां कर रहा है। उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच यह वार्ता होगी। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 12 जून को सिंगापुर में वार्ता होने वाली है। लंबे वाद-विवाद के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच शिखर वार्ता की परिस्थितियां बनी है। दोनों देशों का लक्ष्य कोरियाई प्रायद्वीप में शांतिपूर्ण परिवेश निर्मित करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी संभव उपाय किए जाएंगे। 

Created On :   16 May 2018 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story