सागर संभाग में एक भी भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला नहीं

Not a single BJP board president is female in Sagar division
सागर संभाग में एक भी भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला नहीं
सागर संभाग में एक भी भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला नहीं

  डिजिटल डेस्क दमोह । हाल ही में हुए मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भा जा पा किसी भी  जिले में एक भी महिला मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं कर सकी । बुंदेलखंड के सागर संभाग के यदि 6 जिलों को ही देख रहे हैं तो इन सभी में किसी भी मंडल का अध्यक्ष महिला को नहीं बनाया गया जबकि संगठन में भा जा पा 33त्न महिला आरक्षण का दम भर्ती है। महिला नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर अंदरूनी संवेदनशीलता कितनी है। इसका अंदाजा मंडल अध्यक्ष के चुनाव परिणाम से लगाया जा सकता है।
 सागर संभाग में एक भी महिला अध्यक्ष नहीं 
बुंदेलखंड के सागर संभाग में 140 मंडल हैं जिसमें सागर में 40 छतरपुर में 24 टीकमगढ़ में निवाड़ी को मिलाकर 22 पन्ना में 12 एवं दमोह में 22 मंडलों में अध्यक्ष का निर्वाचन हो चुका है। इसमें मात्र पन्ना में दो और निवाड़ी में चार मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन शेष है। बुंदेलखंड के इन 6 जिलों में एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां पर की महिला को मंडल अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व सौंपा गया हो। भाजपा सक्रिय राजनीति में महिलाओं को कितना भागीदारी देना चाहती है ।इसका उदाहरण मंडल अध्यक्षों के चुनाव में देखा जा चुका है एक और बानगी पार्टी के जिला अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए तय किए गए ।
जिला प्रतिनिधियों की सूची में भी  नही 
 जिला प्रतिनिधि के रूप में बुंदेलखंड के इन सभी 6 जिलों में एक भी जिला ऐसा नहीं है। जहां पर की महिला को जिला प्रतिनिधि के तौर पर तवज्जो दी गई हो जबकि महिला मोर्चा छोड़ भाजपा में भी अनेक महिलाएं ऐसी हैं जो सक्रिय राजनीति में हमेशा ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं ।
एक भी महिला जिलाध्यक्ष नहीं
 भाजपा महिलाओं को संगठन में कितनी तवज्जो देता है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अब तक बुंदेलखंड के 6 जिलों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष में ऐसा कोई भी नहीं है ।जिस जिले में महिला को जिलाध्यक्ष सौंपी गई हो संगठन में केवल वादा सैद्धांतिक है प्रायोगिक नहीं ।
इनका कहना है
 जिले के 22 मंडलों में किसी भी मंडल में ना तो मंडल अध्यक्ष और ना ही जिला प्रतिनिधि के रूप में महिलाओं को प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। महिलाओं के लिए महिला मोर्चा की टीम अलग से बनाई गई है ।
मोंटी रैकवार  मीडिया प्रभारी दमोह
 
 

Created On :   9 Dec 2019 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story