कर्नाटक चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बताने वाले BJP विधायक पर FIR

Not roads, water, Ktaka polls about Hindus vs Muslims: BJP MLA
कर्नाटक चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बताने वाले BJP विधायक पर FIR
कर्नाटक चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बताने वाले BJP विधायक पर FIR

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी चुनाव प्रचार में एक विवादित बयान सामने आया है। विवादित बयान बीजेपी विधायक संजय पाटिल ने दिया है जिन्होंने बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक का विधानसभा चुनाव सड़क या पानी पर नहीं बल्कि हिन्दू बनाम मुस्लिम और राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद की लड़ाई हैं। विधायक संजय पाटिल के इस बयान के बवाल शुरु हो गया है। बीजेपी विधायक संजय पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

Image result for SANJAY PATIL

 

बीजेपी विधायक संजय पाटिल का विवादित बयान 

 

बीजेपी विधायक संजय पाटिल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव सड़क-पानी पर नहीं बल्कि हिंदू बनाम मुस्लिम और राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उनके लिए राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद एक बड़ा मुद्दा है और वो राम मंदिर निर्माण के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। विधायक संजय पाटिल यहीं नहीं रुके और लोगों को भड़काते हुए कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद का निर्माण चाहते हैं, टीपू सुल्तान की जयंती मनाते हैं वो कांग्रेस को वोट दें और जो लोग राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं, शिवाजी महाराज की जीत चाहते हैं वो बीजेपी को वोट दें। इस दौरान संजय पाटिल ने भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए कहा कि मैं एक हिंदू हूं और हम हर हाल में राम मंदिर बनाकर रहेंगे। आपको बता दें कि संजय पाटिल कर्नाटक में बेलगावी से विधायक हैं। बेलगावी एक ऐसा इलाका है जहां पिछले कई साल से सूखा पड़ता रहा है। वहां के किसान हर साल पानी की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में वहां के विधायक ने पानी की समस्या को मुद्दा मानने से इंकार कर दिया है।

 

यूपी के बीजेपी विधायक ने भी दिया था विवादित बयान 

 

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब चुनाव को भगवान और इस्लाम से जोड़ा गया है, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भी इसी तरह का बयान दिया था तब विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव भगवान और इस्लाम के बीच होगा। 

Created On :   20 April 2018 5:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story