महिला दिवस पर सौगात: अजनी रेलवे स्टेशन की कमान होगी महिलाओं के हाथ

महिला दिवस पर सौगात: अजनी रेलवे स्टेशन की कमान होगी महिलाओं के हाथ
हाईलाइट
  • 22 महिलाओं को 8 मार्च अर्थात विश्व महिला दिन के अवसर पर मंडल के विभागीय मंडल प्रबंधक बृजेश गुप्ता प्रभार सौंपेंगे।
  • अजनी रेलवे स्टेशन की कमान पूरी तरह महिलाओँ के हाथ आ रही है।
  • बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला दिवस पर महिला ही ट्रेन चलाते हुए नजर आएंगी।नागपुर से भुसावल तक चलने वाली ट्रेन से इसकी शुरूआत होने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधआनी में महिला दिवस इस वर्ष खास सौगात लेकर आ रहा है। अजनी रेलवे स्टेशन की कमान पूरी तरह महिलाओँ के हाथ आ रही है। महिला दिवस पर महिलाओँ के हाथों प्रभार सौंपा जाएगा।  मुंबई स्थित माटुंगा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अजनी रेलवे स्टेशन की बागडोर भी  महिलाओं को सौंपने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 22 महिलाओं को  8 मार्च अर्थात विश्व महिला दिन के अवसर पर मंडल के विभागीय मंडल प्रबंधक बृजेश गुप्ता प्रभार सौंपेंगे। 
22 कर्मचारी रहेंगी तैनात
मंडल के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अजनी रेलवे स्टेशन में महिला कर्मचारियों में सर्वप्रथम 1 स्टेशन डायरेक्टर, 6 कमर्शियल कलर्क, 4 टिकट चेकर, 4 सफाई कामगार, 4 लगेज पार्सल पोर्टर, 2 आरपीएफ महिला कर्मचारियों को जिम्मा सौंपा जाएगा। महिला दिवस पर यह प्रभार विभागीय मंडल प्रबंधक स्टेशन डायरेक्टर को यह प्रभार सौंपेंगे। स्टाफ में किन-किन महिला कर्मचारियों का समावेश होगा, यह फिलहाल नहीं खुलासा हो पाया है। 

ट्रेन भी चलाएंगी
बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला दिवस पर महिला ही ट्रेन चलाते हुए नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार, नागपुर स्टेशन पर 8 मार्च को सुबह 7.20 बजे रेल प्रबंधक बृजेश गुप्ता ट्रेन क्रमांक 22112 नागपुर-भुसावल इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन में पायलट से लेकर, टिकट चेकर, सुरक्षा गार्ड, अटेंडर आदि सभी महिलाएं ही होंगी। यह ट्रेन नागपुर से निकलकर आमला के रास्ते इटारसी होते हुए खंडवा से भुसावल तक चलेगी। बता दें कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने में महिलाओं को कोई मुश्किल रोक नहीं पाती है। इसके अनगिनत उदाहरण हैं।  उपराजधानी का अजनी रेलवे स्टेशन भी अब मिसाल बनने जा रहा है। महिलाओँ की नियुक्ति से जहां ट्रेन से यात्रा करने वाली महिलााओं को सहजता महसूस होगी वहीं समस्याओं को भी हल किया जा सकेगा।नागपुर से भुसावल तक चलने वाली ट्रेन से इसकी शुरूआत होने जा रही है।
 

Created On :   7 March 2018 5:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story