अब कपिल ने कैंसल कराया KBC का शूट

now Kapil sharma canceled the shoot of KBC
अब कपिल ने कैंसल कराया KBC का शूट
अब कपिल ने कैंसल कराया KBC का शूट

डिजिटल डेस्क,मुंबई। जब से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का साथ छोड़ा है तब से कपिल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सेट पर बेहोश हो जाना,स्टार्स को लंबा इंतजार कराना,सिद्धु का शो छोड़ कर जाना और भी ना जाने क्या-क्या... कपिल कभी अंजाने में तो कभी जान-बूझकर मुतीबत में पड़ जाते हैं। 

हाल ही में कपिल ने कुछ ऐसा किया जिसे जान कर हर कोई हैरान है। दरअसल कपिल को "कौन बनेगा करोड़पति-9"(KBC) के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए जाना था। कपिल ने शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन को घंटों इंतजार कराया, इसके बाद भी वो शूट के लिए नहीं पहुंचे। इस बार इसकी वजह उनकी बीमारी या उनके नखरे नहीं बल्कि वजह थी FWICE (Federation of Western India Cine Employees) के कर्मचारियों की हड़ताल। हड़ताल की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का कामकाज लगभग ठप पड़ गया है। 

इन सब के बावजूद बिग बी कपिल के साथ एपिसोड शूट करने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन कपिल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शूट पर पहुंच ही नहीं पाए। आखिरकार शो की शूटिंग ही कैंसल करनी पड़ गई।

क्या है हड़ताल की वजह

FWICE के कर्मचारियों की वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से कई शूट कैंसल हुए हैं। इसमें कौन बनेगा करोड़पति से लेकर पद्मावती, शाहरुख खान की अगली फिल्म और जॉन अब्राहम की परमाणु के शूट पर असर हुआ है। लगभग ढाई लाख कर्मचारी इस समय हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि, अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वो अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

Created On :   18 Aug 2017 7:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story