अब शिर्डी संस्थान के अध्यक्ष को मिला राज्यमंत्री का दर्जा 

Now Shirdi Institutes Chairman gets status of State Minister
अब शिर्डी संस्थान के अध्यक्ष को मिला राज्यमंत्री का दर्जा 
अब शिर्डी संस्थान के अध्यक्ष को मिला राज्यमंत्री का दर्जा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुप्रसिद्ध शिर्डी  स्थित साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश हावरे को प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्री पद का दर्जा दिया है। प्रदेश सरकार के विधि व न्याय विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पद मिलने से हावरे को सरकारी वाहन, मानधन, निवास स्थान समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। हावरे को सरकार की तरफ से हर महीने मानधन के रूप में 7500 रुपए मिलेंगे।

ट्रस्ट की तरफ से यदि उन्हें परिवहन के लिए ड्राइवर के साथ वाहन उपलब्ध कराया जाता है तो सरकार की तरफ से ईंधन व तेल के लिए प्रतिवर्ष 72 हजार रुपए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यदि हावरे व्यक्तिगत वाहन और ड्राइवर का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें प्रति महीने 10 हजार रुपए मिलेंगे। ट्रस्ट की प्रत्येक बैठक के लिए 500 रुपए, नागपुर, नाशिक, औरंगाबाद व पुणे में बैठक के लिए 500 रुपए और मुंबई में बैठक के लिए 750 रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने हावरे को साईबाबा मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर जुलाई 2016 में नियुक्ति किया था।

हाल ही में भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने सहयोगी दल शिवसेना को रिझाने के लिए पार्टी के नेता व मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पद दिया था अब शिर्डी संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष हावरे को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया है। 

Created On :   27 Jun 2018 3:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story