#KBC-9: अब 5 करोड़ नहीं बल्कि 7 करोड़ मिलेंगे जीतने पर, जानें और क्या बदला

now u can win 7 crore rs in KBC knother 5 changes in these season
#KBC-9: अब 5 करोड़ नहीं बल्कि 7 करोड़ मिलेंगे जीतने पर, जानें और क्या बदला
#KBC-9: अब 5 करोड़ नहीं बल्कि 7 करोड़ मिलेंगे जीतने पर, जानें और क्या बदला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अब तक के सबसे पॉपुलर टीवी शो "कौन बनेगा करोड़पति" 3 साल बाद एक बार फिर से टेलीकास्ट होने जा रहा है। KBC इस बार बड़े बदलावों के साथ 28 अगस्त को ऑनएयर किया जाएगा। इस बार शो के विनिंग प्राइज को भी 5 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दिया गया है। इसके साथ ही शो में कई बड़े बदलाव भी किए गए है। आइए जानते हैं कि शो में इस बार क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। 

1. इस बार शो में सबसे बड़ा बदलाव उसका विनिंग प्राइज ही है, जो इस बार 2 करोड़ रुपए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अब 1 करोड़ के सवाल के बाद सीधे 7 करोड़ का सवाल किया जाएगा। 

2. इस बार शो में "फोन अ फ्रेंड" लाइफलाइन को भी बदल दिया गया है, इसकी जगह अब "वीडियो कॉल अ फ्रेंड" लाइफलाइन को लाया गया है। यानी अब आप फोन पर नहीं बल्कि फेस टू फेस वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने फ्रेंड की मदद ले सकते हैं। 

3. KBC के एपिसोड को भी कम कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार सिर्फ 30-35 एपिसोड ही बनाए गए हैं और ये शो सिर्फ 6 हफ्ते तक ही चलेगा। इसके पीछे शो मेकर्स का कहना है कि अब इस शो को हर साल लाया जाएगा। 

4. इस बार इस शो में कंटेस्टेंट के साथ-साथ दर्शक भी इस KBC को jio tv की मदद से खेल सकते हैं। इस बार जो सवाल कंटेस्टेंट से पूछा जाएगा, वही सवाल मोबाइल की स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। 

5. हर बार की तरह इस बार शो में बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट नहीं कर सकते। हालांकि वो चैरिटी या सोशल कॉज़ के लिए फंड इकठ्ठा करने के लिए इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 

Created On :   24 Aug 2017 8:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story