भाजपा विधायक ने लिखा पत्र- मुंबई से बांग्लादेशियों को निकालने लागू हो एनआरसी

NRC applies to remove Bangladeshi from Mumbai - BJP MLA wrote letter
भाजपा विधायक ने लिखा पत्र- मुंबई से बांग्लादेशियों को निकालने लागू हो एनआरसी
भाजपा विधायक ने लिखा पत्र- मुंबई से बांग्लादेशियों को निकालने लागू हो एनआरसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। असम के बाद अब महाराष्ट्र में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) लागू करने की मांग उठने लगी है। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक विधायक राज पुरोहित ने महानगर में एनआरसी लागू करने की मांग की है। बुधवार को पुरोहित ने इस संबंध में मुंबई शहर के जिलाधिकारी शिवाजी जोंधले को पत्र लिखा है। पुरोहित ने कहा कि मेरे कुलाबा विधानसभा क्षेत्र और मुंबई शहर में अवैध और गैर कानूनी रूप से बांग्लादेशी घुसपैठी रह रहे हैं। इसलिए प्रशासन को पुलिस और राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कर्मचारी की मदद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाने के लिए एनआरसी लागू किया जाना चाहिए। पुरोहित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद असम में एनआरसी लागू किया गया है। इसको मुंबई में भी लागू किया जाना चाहिए। दूसरी ओर मनसे के नेता बाला नांदगांवकर ने भी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को हटाने की मांग की है। नांदगांवकर ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। इसलिए इनको हटाने के बारे में सरकार को फैसला करना चाहिए। 
 

Created On :   1 Aug 2018 4:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story