NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले थे

NSUI national president Feroz Khan arrested in chhindwara mp
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले थे
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले थे

डिजिटल डेस्क, छिन्दवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला में कम से कम एक विश्वविद्यालय खोले जाने के साथ ही कुछ अन्य मागों को लेकर शुक्रवार को यहां NSUI ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व मेंं आंदोलन किया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के घंटे भर तक चूहे बिल्ली को खेल चलता रहा और फिर अंतत: पुलिस ने फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जिले भर से आए सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट का घेराव
बताया गया है कि  जिले में यूनिवर्सिटी की मांग समेत छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान और प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर प्रदर्शन किया।  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने रैली के रूप में निकले  राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान और प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को पुलिस ने जिला ओलंपिक स्टेडियम के सामने सीएस काम्प्लेक्स के पास बेरिकेडिंग कर रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं बेरिकेडिंग लांघने की कोशिश की तो पुलिस ने दो दमकलों से वाटर केनन कर उन्हें रोकने की कोशश की।

पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच करीब आधा घंटे तक लांघने और रोकने का सिलसिला चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग पर चढऩे और उसे गिराने की कोशिशें भी की। बाद में पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान और प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली के पास चकाजाम
इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली पहुँच गए। यहां सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें यहां से भी खदेड़ दिया। NSUI की मांग थी कि जिले में एक भी विवि नहीं है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन्हीं मांगों को लेकर वे सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच मे ही रोक लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों और युवा बेरोजगारों के हितों का ध्यान नहीं रख रही है। इस दौरान जिले भर से आए सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Created On :   5 Oct 2018 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story