पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए चलाई गई ग्रीन बसों की संख्या में होगा इजाफा

Number of green buses run for the pollution control will increase
पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए चलाई गई ग्रीन बसों की संख्या में होगा इजाफा
पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए चलाई गई ग्रीन बसों की संख्या में होगा इजाफा

डिजिटल डेस्क,नागपुर। संतरानगरी कहे जाने वाले नागपुर शहर में जल्द ही इथेनॉल ईंधन से चलने वाली 5 ग्रीन बसें और दौड़ती नजर आएंगी। आगामी 30 सितंबर तक और 10 बसें सेवा में जुड़ने की संभावना है। इस माह तक शहर की सड़कों पर 20 ग्रीन बसें नागरिकों को सेवा देगी। फिलहाल शहर में 5 ग्रीन बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। 

गौरतलब है कि पिछले साल ग्रीन बसों को शहर की सड़कों पर चलाने का फैसला लिया गया था। पहले चरण में 5 बसें शुरू की गई थी। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाकर 55 करने का निर्णय हुआ था। परिवहन समिति सभापति बंटी कुकडे ने बताया कि शहर के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और दमदार परिवहन सेवा देने की दिशा में प्रयास कर रही मनपा की आपली बस सेवा के काफिले में 5 ग्रीन बस और शामिल हो गई है। फिलहाल शहर के विविध मार्गों पर 5 ग्रीन बस शुरू हैं। शहर के अन्य मार्गों पर भी यह बस चलाई जाएगी। नागरिकों को सक्षम व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रीन बस शुरू की गई है। अब बसों की संख्या 10 हो गई है। इस महीने के अंत तक और 10 ग्रीन बस शहर में दाखिल होगी। रेलवे स्टेशन से विमानतल, रेलवे स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थल, विमानतल से शहर के प्रमुख स्थानों से इसे जोड़ा जाएगा।

क्या हैं ग्रीन बस की विशेषताएं
संपूर्ण वातानुकूलित बस  
स्वचलित गियर
रियर इंजन 
एयर सस्पेंशन
व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम    
लो फ्लोयर बॉडी
जीपीएस स्टोर डिस्प्ले    
सीसीटीवी कैमरा
 

Created On :   9 Sep 2017 7:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story