ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को दी इनामी राशि

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को दी इनामी राशि
हाईलाइट
  • राज्य की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से किया सम्मानित
  • पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपए की इनामी राशि

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल ओडिशा की सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2018 में खेले गए हॉकी मैच में टीम को सिल्वर जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 20 साल बाद सिल्वर जीता है। इन चार महिला हॉकी खिलाड़ियों के अलावा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपए की इनामी राशि का चेक सौंपा गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन चीन को 1-0 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन टीम जापान से फाइनल मुकाबले में 2-1 से हार गई और भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 20 साल बाद सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।

भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0, जापान को 8-0, कोरिया को 5-3 और श्रीलंका को 20-0 से पराजित करके भारी जीत दर्ज कर अपने एशियन गेम्स के अभियान को मजबूती से शुरू किया था। हालांकि, भारत सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशियाई टीम से हार गया। भारत मलेशिया से शूट-आउट में 6-7 से हारा था।

भारत अंक तालिका में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज कुल 69 पदक के साथ 8वें स्थान पर रहा। वहीं चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अंक तालिका में टॉप-3 पर रहे। चीन 132 गोल्ड, 92 सिल्वर और 65 ब्रॉन्ज कुल 289 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। भारत ने इस एशियन गेम्स में 69 पदक हासिल कर 2010 के एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा। 2010 इंचियोन एशियन गेम्स में भारत 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज कुल 65 पदक के साथ 6वें स्थान पर रहा था। इसके अलावा भारत ने एशियन गेम्स में अपने 67 साल पुराने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। भारत 1951 के एशियन गेम्स में 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज कुल पदक 51 के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और कुल पदक जीतने के हिसाब से भारत का इस बार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। 
 

Created On :   11 Sep 2018 4:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story