मुंबई में महिला से ओला कैब में रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ola cab driver arrested for raping with woman passenger in mumbai
मुंबई में महिला से ओला कैब में रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में महिला से ओला कैब में रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से सटे ठाणे में चलती टैक्सी में एक महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना 19 दिसंबर की रात की है, जब महिला काशिमिरा से ठाणे जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की ने ठाणे जाने के लिए ओला कैब बुक की थी, कैब में पहले ड्राइवर का एक साथी मौजूद था, लेकिन महिला को लगा कि शायद यह शेयरिंग कैब है, इसलिए वह कार में बैठ गई। 

 

 

ठाणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेश पाटिल ने बताया कि दोनों पर रेप (376) और का मामला दर्ज किया गया है। टैक्सी ड्राइवर का नाम सुरेश गोसावी और उसके साथी उमेश झाला है। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 26 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

 

पीड़ित महिला के अनुसार, कैब ड्राइवर उसे गलत रस्ते से लेकर गया। पहले तो दोनों आरोपियों ने महिला के पैसे, मोबाइल और पर्स छीने फिर सूनसान इलाके में कैब से उताकर दोनों ने उसका रेप किया। कुछ घंटे तक महिला इस घटना से इतना डर गई कि वह किसी से कुछ कह ही नहीं पा रही थी। इसके बाद 21 दिसंबर को महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की शिकायत की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को खोजा और ओला के आरोपी ड्राइवर और उसके साथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 


इस पूरे मामले में ओला कंपनी का कहना है कि घटना का उससे कोई लेना देना नहीं है। कैब कंपनी ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर बीते तीन-चार दिनों से ड्यूटी पर ही नहीं था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि ओला जैसी बड़ी कंपनी की कैब में अगर इस तरह की वारदात हो जाती है तो अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का क्या होगा। इस घटना के बाद मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है। खासकर तब जब प्रदेश सरकार सबसे ज्यादा महिला सुरक्षा का दावा करती है।

Created On :   24 Dec 2017 3:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story