वृद्ध ने लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Old man shot himself with license revolver, stirred up in the area
वृद्ध ने लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप
वृद्ध ने लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप


डिजिटल डेस्क कटनी। पंप बनाने का काम करने वाले एक वृद्ध ने रविवार की दोपहर लायसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग दहशत में आ गए और जब मौके पर जाकर देखा तो प्रौढ़ की रक्त रंजित लाश कमरे में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल प्रारंभ की गई।
खुद की शॉप चलाता था मृतक-
घटना के संबंध में हासिल जानकारी मुताबिक सतना निवासी पप्पी उर्फ  प्रवीण पिता गोविंद मोंगिया (55), कुठला थाना अंतर्गत बस स्टैंड के के समीप रहते थे। प्रौढ़ की खुद की शॉप थी जहां पंप बनाने का काम होता था। दोपहर लगभग ढाई बजे प्रौढ़ ऊपर बने अपने कमरे में गया और उसके बाद उसने खुद को गोली मार लिया। शॉप के मैनेजर व कर्मचारियों ने जब जाकर देखा तो प्रौढ़ मृत अवस्था में पड़ा था।
पहेली बनी आत्महत्या वजह-
नगर पुलिस अधीक्षक एमपी प्रजापति, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह व माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पंचनामा आदि की कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। प्रौढ़ ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में किया इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

Created On :   17 Nov 2019 4:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story