Fake News: पाकिस्तान सैनिकों ने मार गिराए भारतीय जवान, जानें क्या है सच

Old photo of indian soldiers martyred shared by pakistan social media users false claim
Fake News: पाकिस्तान सैनिकों ने मार गिराए भारतीय जवान, जानें क्या है सच
Fake News: पाकिस्तान सैनिकों ने मार गिराए भारतीय जवान, जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है। फोटो में कुछ मृत भारतीय सैनिक नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों को मार है। बता दें हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ हुई थी। भारत ने दो सैनिकों की मौत और पाक के 6 जवानों को मारने की बात कही है। वहीं पाकिस्तान अपने सिर्फ एक सैनिक की मारे जाने की पुष्टि कर रही है। दोनों देश एक दूसरे के दावों का खंडन कर रहे हैं। वहीं भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। 
 

क्या है सच ?

भास्कर हिंदी ने पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर का पाकिस्तान सैनिकों की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। यह तस्वीर मई 2014 की है। पड़ताल में हमें वनइंडिया न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में नक्सली हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए थे। 

Created On :   25 Oct 2019 6:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story