एक पैसेंजर की वजह से करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

OMG! Emergency landing of Dutch Airlines flight due to a passengers farting
एक पैसेंजर की वजह से करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
एक पैसेंजर की वजह से करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

 

 

डिजिटल डेस्क, दुबई ।  किसी भी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइंस फ्लाइट की जिस कारण से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई वो जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल एक पैसेंजर की वजह से लैंडिंग करवाई गई, जिस पैसेंडर की वजह लैंडिग कराई गई उसे गैस की प्रॉब्लम थी और फ्लाइट में बार-बार गैस छोड़ रहा था, जिससे फ्लाइट का माहौल बदबूदार हो गया। उसने फ्लाइट में इतनी बदबू फैलाई कि को-पैसेंजर काफी परेशाान हो गए। अन्य पैसेंजर्स ने जब इस पर आपत्ति जताई तो तो यात्री ने कई न्यूज रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए गैस रोकने से इंकार कर दिया। प्लेन के क्रू मेंबर्स से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी वो शख्स गैस छोड़ता रहा। फिर क्या था परेशान पैसेंजर्स और शख्स के बीच मार-पीट की नौबत आ गई। इसके बाद पायलट ने विएना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट रोकने का निर्णय लिया। घटना ट्रांसेविया एयरलाइंस एचवी-6902 बजट फ्लाइट की है।

ये भी पढ़ें- आखिर औरतों को लेकर ही गालियां क्यों बनी हैं? जानें इस सवाल का जवाब

पायलट ने यात्रियों के हंगामा करने की शिकायत की और जैसे ही प्लेन लैंड हुआ, पुलिस एयरक्राफ्ट के पास पहुंची और 4 लोगों को एयरक्राफ्ट से हटा दिया गया। फिलहाल, येसाफ नहीं है कि गैस पास करने वाले शख्स का क्या हुआ लेकिन इसके साथ दो महिलाएं, जो उसी पंक्ति में बैठी थीं, उन्हें भी फ्लाइट से बाहर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये घटना एक पैसेंजर कारण हुई जो हवा पास कर रहा था और शिकायत के बाद भी खुद को काबू में रखने की कोशिश नहीं कर रहा था।

 

Related image

 

फ्लाइट लैंडिग कई कारण सुने होंगे, लेकिन "गैस" जैसा कारण पहले कभी नहीं सुना होगा। भई ठीक है किसी को शोर पसंद नहीं आता, किसी को ऊंचाई से डर लगता है तो किसी को बदबू पसंद नहीं होती। वैसे देखा जाए तो इस केस में गैस की बदबू से परेशन पैसेंजर्स भी अपनी जगह सही थे और गैस छोड़ने वाला शख्स भी, क्योंकि नैच्युरल चीज को रोकना हानिकारक हो सकता है। बस अपनी जिद के लिए जनाब ने जगह गलत चुन ली थी। 
 

Created On :   19 Feb 2018 4:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story