OMG! मां की गोद में आते ही क्यों रोने लगे तैमूर

OMG!  Taimur came in the lap of his mother, he began to feel cry
OMG! मां की गोद में आते ही क्यों रोने लगे तैमूर
OMG! मां की गोद में आते ही क्यों रोने लगे तैमूर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। तैमूर अली खान एक ऐसा नाम है जिसे अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ये छोटे नवाब के साहबजादे हैं और जहां भी जाते हैं कैमरे अपने आप उनकी तरफ घूम जाते हैं। हाल ही में तैमूर को उनकी मॉम करीना कपूर खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वैसे तो तैमूर को मॉम करीना की गोद में कम ही देखा गया है, क्योंकि ज्यादातर वो अपने पापा या केयरटेकर की गोद में नजर आए हैं। इस बार तैमूर मॉमी करीना की गोद में नजर तो आए, लेकिन तैमूर का मूड करीना की गोद में कुछ ज्यादा ही खराब नजर आया। हमेशा शांत से दिखने वाले तैमूर मां की गोद में आते ही ठिठक-ठिठक कर के रोने लगे।

इससे पहले जब तैमूर अपनी केयरटेकर की गोद में थे, तो हमेशा की ही तरह शांत नजर आ रहे थे। जैसे ही मॉम करीना ने तैमूर को अपनी गोद में लिया, तैमूर ने मुंह बनाना शुरू कर दिया। अब ये तो करीना ही बता सकती है कि तैमूर उनकी गोद आते ही क्यों रोने लगे?

फिल्म की शूटिंग के लिए करीना दिल्ली रवाना

आपको बता दें, गुरुवार को करीना अपनी फिल्‍म "वीरे दी वेडिंग" की शूटिंग के लिए दिल्‍ली के लिए रवाना हुईं हैं। इस फिल्‍म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी नजर आने वाली हैं। फिल्‍म सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बना रही हैं। फिल्‍म की शुरुआत से पहले करीना ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा था कि वो अपने बेटे से दूर नहीं रह सकतीं और वो कोशिश करेंगी कि उनकी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान भी तैमूर उनके पास रहें। 

करीना ने फिल्म की शूटिंग के अलावा जब भी काम के लिए घर से निकलीं हैं तैमूर उनके साथ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी जब करीना एक ब्रांड के लिए शूट कर रहीं थीं तब भी में बेटे को साथ लेकर गईं थीं।

Created On :   1 Sep 2017 3:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story