अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की खूबसूरत फोटो

अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की खूबसूरत फोटो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शुक्रवार को अपनी पत्नी एवं बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के 46वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रिंसिपेसा के नाम से पुकारा। अभिषेक ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ऐश्वर्या एक गाउन पहने हुए है और किसी राजकुमारी की तरह लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mia Principessa!

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

अभिषेक ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो प्रिंसिपेसा। प्रिंसिपेसा को इतालवी में प्रिंसेस (राजकुमारी) कहते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने जनवरी 2007 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। इसके बाद अभिषेक के पिता और महानायक अमिताभ बच्चन ने इसकी पुष्टि की। इस जोड़े ने अप्रैल 2007 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। अभिषेक फिलहाल द बिग बुल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म से संबंधित अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इतना पता चला है कि अजय देवगन फिल्मस इसकी निर्माता है।

--आईएएनएस

Created On :   2 Nov 2019 2:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story