Happy Birthday Kangna: बहन रंगोली ने खास अंदाज में किया कंगना को विश

On Kangana Ranaut Birthday Her Sister Rangoli Wish Her Specially
Happy Birthday Kangna: बहन रंगोली ने खास अंदाज में किया कंगना को विश
Happy Birthday Kangna: बहन रंगोली ने खास अंदाज में किया कंगना को विश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे पर कई लोगों ने उन्हें विश किया। उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी कंगना को खास अंदाज में​ विश किया। रंगोली ने कंगना के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा और एक खूबसूरत सी तस्वीर भी शेयर की। 

कंगना के जन्मदिन पर बहन रंगोली ने तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर कंगना के बचपन की है, जिसमें वे बहुत ही क्यूट नजर आ रही थी। इस फोटो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा कि ""उसकी आत्मा फूलों से बनी है। तभी उसने इंसानी रूप लेने के लिए बसंत का महीना चुना। इसी महीने में सारी धरती फूलों के रूप में हंसती है। बहन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। बेहद प्यार!""

कंगना और उनकी बहन रंगोली एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। अक्सर दोनों के बीच खास बॉड भी देखने को मिलता है। जब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना के बीच विवाद हुआ था तो उनकी बहन कंगना के सपोर्ट में आई थी। इसके बाद जब मणिकर्णिका लेकर कंगना का विवाद ​कृष से हुआ था। तब भी रंगोली उनके सपोर्ट में आगे आईं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इस समय फिल्म मेंटल है क्या कि शूटिंग कर रही हैं। इसके पहले उनकी फिल्म मणिकर्णिका रिलीज हुई थी। बॉक्स आफिस पर यह फिल्म ज्यादा न चल सकी, लेकिन कंगना की एक्टिंग को सभी ने सराहा। 

Created On :   23 March 2019 9:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story