पर्यावरण मंत्री कदम ने कहा, प्लास्टिक पाबंदी में सभी का सहयोग जरूरी

on plastic ban,  Kadam said, cooperation of all is necessary
पर्यावरण मंत्री कदम ने कहा, प्लास्टिक पाबंदी में सभी का सहयोग जरूरी
पर्यावरण मंत्री कदम ने कहा, प्लास्टिक पाबंदी में सभी का सहयोग जरूरी

डिजिटल डेस्क, नाशिक। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाते समय नागरिकों के सुझाव लिए जाएंगे और उन पर अमल किया जाएगा। प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने में सभी का सहयोग जरूरी है। यह विचार राज्य के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने व्यक्त किए। वे महाराष्ट्र पर्यावरण अभियांत्रिकी प्रशिक्षण व संशोधन संस्था (मित्रा) में प्लास्टिक बंद व्यवस्था पर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में कदम ने बताया कि प्लास्टिक पर हमेशा के लिए प्रतिबंध वाले कानून पर मार्च 2018 में अमल किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। साथ ही प्लास्टिक से स्वास्थ्य पर हो रहे परिणाम पर जनजागृति की करने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्लास्टिक पर पाबंदी की आवश्यकता है। उसी तरह पौधारोपण की भी जरूरत है। 

पर्यावरण को प्रदूषित करने में प्लास्टिक का बड़ा रोल
पर्यावरण को संतुलित रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए प्लास्टिक के बजाए किसी दूसरी चीज का उपयोग किया जाए। बैठक मे गवई ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित करने में प्लास्टिक का बड़ा रोल है। इसलिए प्लास्टिक उत्पादन पर ही पाबंदी होना आवश्यक है। जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी प्लास्टिक पाबंदी पर कानून बनाने के साथ-साथ लोगों की मानसिकताओं में भी परिवर्तन होना आवश्यक है। इस दौरान विभागीय आयुक्त झगडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पर्यावरण संवर्धन के लिए ग्रामसभा में प्लास्टिक पाबंदी पर प्रस्ताव तैयार किए जाने चाहिए। इसके लिए जिला व तहसीलस्तर पर विविध जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। 

कार्यक्रम में शिरकत
इस दौरान पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश गवई, विभागीय आयुक्त महेश झगडे, जिलाधिकारी राधाकृष्णन बी, महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव डॉपी अनबलगन, धुलिया जिले के अपर जिलाधिकारी नंदकुमार बेडसे, नंदुरबार जिला के अपर जिलाधिकारी अनिल पाटील, जिला परिषद के सभी विभागों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महानगर पालिका आयुक्त, नगरपरिषद के मुख्यधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   26 Nov 2017 11:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story