अनुष्का शर्मा एक बार फिर बनीं भारत की हॉटेस्ट वेजिटेरियन

अनुष्का शर्मा एक बार फिर बनीं भारत की हॉटेस्ट वेजिटेरियन

डिजिटल डेस्क, मुंबई । ऐसे कई सेलिब्रिटीज है जो जिन्होंने मांसाहार छोड़ वेजिटेरियन लाइफ स्टाइल अपनाई है। इनमें से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर कार्तिक आर्यन हैं। हाल ही में दोनों को भारत के हॉटेस्ट वेजिटेरियन (शाकाहारी) खिताब दिया गया है। "पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स" (पेटा) इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई वोटिंग में ये बात सामने आई है। 

 

ये भी पढ़ें- 
स्पोर्ट्स डे पर मॉम करीना ने तैमूर को किया चीयर

 

अनुष्का 2015 और 2017 में पेटा इंडिया की "पर्सन ऑफ द ईयर" भी बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में पेटा इंडिया के लिए विज्ञापन किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं शाकाहारी हूं।" अनुष्का ने एक बयान में कहा, "शाकाहरी बनने का निर्णय मेरे अबतक के लिए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक है। अब मैं ज्यादा ऊर्जावान, स्वस्थ महसूस करती हूं और मैं बेहद खुश हूं कि मेरे भोजन के लिए किसी पशु को कष्ट नहीं झेलना पड़ता है।" वहीं कार्तिक आर्यन ने मांस उद्योग में पशुओं के कष्ट सहने और मरने का एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने शाकाहारी बनने का निर्णय लिया।

 

ये भी पढ़ें-  शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची अनुष्का

 

बता दें, 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिराह थी और इसी दिन उन्हें हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब मिला। वहीं, पति विराट कोहली ने भी अनुष्का के लिए बेहद ही प्यार भरा पोस्ट भी किया। अनुष्‍का शर्मा जल्‍द ही अपनी फिल्‍म "जीरो" के जरिए सिनेमाघरों में नजर आने वाली हैं। अनुष्‍का के अलावा इस फिल्‍म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म इसी महीने की 21 तारीख को रिलीज हो रही है. कार्तिक इन दिनों कृति सेनन के साथ फिल्म "लुका छुपी" में व्यस्त हैं, उनकी यह फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी।

Created On :   12 Dec 2018 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story