दिवाली के पहले 3 रुपए से अधिक घटे पेट्रोल के दाम, जनता को राहत

दिवाली के पहले 3 रुपए से अधिक घटे पेट्रोल के दाम, जनता को राहत
हाईलाइट
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का दौर जारी
  • दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे
  • डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 30 पैसे
  • डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम दिवाली से पहले जनता को राहत देने वाली खबर है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में पेट्रोल अब 79.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 73.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं 12 दिनों से जारी कटौती के चलते दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपए 8 पैसे और डीजल 1 रुपए 84 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं मुंबई में भी कटौती के चलते पेट्रोल के दामों में 3 रुपए से ज्यादा की कटौती दर्ज हुई है।

 


मुंबई में भी राहत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ है। कीमतों में गिरावट के बाद यहां पेट्रोल 85.24 रुपए और डीजल 77.40 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

कटौती का दौर जारी
देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी दिल्ली, कोलकाता समेत मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में  40 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं डीजल के दाम में कोलकाता और दिल्ली में 35 पैसे की कटौती की गई थी। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल शनिवार को डीजल के दाम 37 पैसे कम हुए थे।

माल-भाड़ा होगा कम
जानकारों के अनुसार ईंधन की कीमतें कम होने से  माल-भाड़ा में भी कमी आएगी। जिसका सीधा फाएदा आम लोगों को होगा और जरूरत की वस्तुएं सस्ती होंगी। हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार फिलहाल कच्चे तेल में नरमी का संकेत दे रहा है, लेकिन यह नरमी कुछ समय के लिए ही है। इससे पहे लगातार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों के कारण सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी।

 

Created On :   29 Oct 2018 2:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story