पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत जारी, आज फिर कम हुई कीमतें

पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत जारी, आज फिर कम हुई कीमतें
हाईलाइट
  • गुरुवार को घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
  • दिल्ली में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
  • मुंबई में पेट्रोल के दामों में 14 पैसे की गिरावट दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को एक बार फिर कम हुए। पेट्रोल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। नई कीमतें लागू होने के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.09 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है।

मुंबई में भी कम हुए दाम
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इसी के साथ डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इन कीमतों के लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 82.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल 75.3 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस हफ्ते तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी हुई है। इससे पहले बुधवार को तेल के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी।

ईरान से तेल ले सकता है भारत
अक्टूबर माह में ईरान पर अमेरिकी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं अमेरिका द्वारा भारत, चीन सहित 8 देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देने का सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। तेल की सप्लाई को पूरा करने  के लिए सऊदी अरब, रूस और अमेरिका की शेल गैस प्रोड्यूसर कंपनियों धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ा रही हैं।इसके चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Created On :   15 Nov 2018 2:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story