एक बार फिर छाई सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर 

Once again, Priya Prakash Warrior goes viral on social media
एक बार फिर छाई सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर 
एक बार फिर छाई सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर 

डिजिटल डेस्क,मुबंई। मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर तो आपको याद ही होगीं। जो एक छोटे से वीडियो, "आंख मारने वाले" के जरिए पूरी दुनिया पर छा गई थीं। जिसके बाद वो लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए ब्रेसर्ब रहते हैं। हाल ही में प्रिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। बता दें, प्रिया की अपने कोस्टार रोशन अब्दुल रहूफ के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे लेकर एक फिर वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


इन फोटो्स में प्रिया अपने कोस्टार रोशन के साथ कार की डिक्की में रोमांस करती नजर आ रही हैं। कार की डिक्की को सेलीब्रेशन थीम के साथ लाइट्स से सजाया गया है। दरअसल ये तस्वीरें एक फोटोशूट के दौरान की हैं। इन फोटो्स को प्रिया प्रकाश ने अपने सोशल अकांउट पर शेयर किया है। प्रिया की इन तस्वीरों को एक दिन में ही साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक फोटो में प्रिया ईश्वर की इबादत करती नजर आ रही हैं। जिसमें वे खुदा की नेक बंदी की तरह लग रही हैं। 

2018 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्स में प्रिया प्रकाश वारियर का नाम नंबर One पर था। हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर ने एक और फोटो शूट कराया था, जिसमें वो काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं। प्रिया के फैंस ने उनकी इन तस्वीरों को काफी पंसद किया था। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर मल्टी टैलेंटेड हैं। वे एक्टिंग के साथ गाना भी गाती हैं। प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्म "ओरू अडार लव" से डेब्यू करने वाली हैं। रिलीज से पहले ही प्रिया ने इस फिल्म के एक गाने "मानिका मलयारा पूवी" में कुछ सेकेंड के शॉट में ही अपना ऐसा जलवा दिखाया है कि लोग कह रहे हैं जो काम बड़ी-बड़ी हीरोइनें कई साल में न कर सकीं, प्रिया ने 30 से‍केंड में कर दिखाया है।

Created On :   13 Jan 2019 11:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story