15 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 80 बोतल शराब के साथ दो धराईं दो महिलाएं

One arrested with 15 KG Hemp, Two women arrested with 80 bottles alcohol
15 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 80 बोतल शराब के साथ दो धराईं दो महिलाएं
15 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 80 बोतल शराब के साथ दो धराईं दो महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा पुलिस विभाग के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने एक आरोपी को धरदबोचा। आरोपी का नाम हुसैन खान नवाज नगर यशोधरा नगर निवासी है। आरोपी से 15 किलो 120 ग्राम गांजा सहित 1 लाख 57 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ विरोधी दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, यशोधरा नगर रिंग रोड पर बंदेनवाज नगर में एक युवक बोरी में गांजे की खेप लेकर जा रहा है। पुलिस दस्ते ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 15 किलो से अधिक गांजा बरामद किया।

80 बोतल शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

वहीं सीताबर्डी थानांतर्गत चंद्रपुर की दो महिलाओं को शराब की 80 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में माधुरी गौरव पाजनकर (30) और शालू भागवत नंदनवार (34) कन्नमवार चौक चंद्रपुर निवासी शामिल हैं। इन दोनों महिलाओं से करीब 12 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।  पुलिस के अनुसार सीताबर्डी पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो महिलाएं झांसी रानी चौक के पास होटल अमरप्रेम के पास खड़ी हैं। उनके पास शराब की बड़ी मात्रा में बोतलें हैं। पुलिस के गश्ती दल ने मौके पर पहुंच कर दोनोें महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम माधुरी पाजनकर और शालू नंदनवार बताया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास के बैग की तलाशी ली, तो करीब 80 बोतलें विदेशी शराब की जब्त की गईं।

नौकर ने चुराया लाखों का माल

उधर एक मामले में कोराड़ी थानांतर्गत गोदाम में लाखों रुपए की चोरी होने का खुलासा हुआ है। घटना को नौकर ने ही अंजाम दिया है। शुक्रवार को आरोपी नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सोनेगांव स्थित ममता सोसायटी निवासी विलास देवचंद हिंगणकर (40) नामक व्यक्ति का कोराड़ी क्षेत्र में सत्यम ब्रिक्स इंडस्ट्रीज नामक ईंट बनाने का कारखाना है, जो वर्तमान में बंद स्थिति में है। गोदाम में मोटर पंप,अल्युमिनियम का तार, लोहे का यंत्र आदि सामान था। इसकी देख-रेख के लिए चौकीदार अनिल पर्से (30) काटोल निवासी को रखा गया था, मगर 1 फरवरी 2017 से 28 अप्रैल 2019 के बीच में अनिल ने गोदाम में रखा उक्त सामान चोरी कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 92 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। प्रकरण की पहले ही शिकायत की गई थी। जांच-पड़ताल के दौरान इसकी पुष्टि होने से शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी हुसैन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे िगरफ्तार किया। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने कार्रवाई की। 

युवक पर चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा पांचपावली पुलिस ने एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के नाम साेमनाथ दीपक पत्र उर्फ सोनू और सोनू उर्फ सरज्या आरिफ सैयद बंगाली पंजा निवासी है। आरोपी सोनू उर्फ सरज्या तड़ीपार आरोपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहरुख अहमद कुरेशी भाजी मंडी, कामठी निवासी गत दिनों मो. रफी चौक से आ रहा था। इस दौरान एक दोपहिया वाहन पर सवार आरोपी सोनू उर्फ सरज्या और उसके तीन मित्रों ने शाहरुख की दोपहिया को कट मारा। शाहरुख ने उसे टोका तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल शाहरुख ने पांचपावली थाने में शिकायत की। जांच के दौरान पांचपावली पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सरज्या और दीपक पत्र को धरदबोचा।  दोनों आरोपियों के दो विधि संघर्षग्रस्त बालक साथियों की खोजबीन की जा रही है। थानेदार अशोक मेश्राम, स.पुलिस निरीक्षक सुरोशे, उपनिरीक्षक बोंडे, हवलदार संजय गीते, नायब सिपाही राज चौधरी व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया। 

घर के सामने खड़ी कार के चक्के चोरी

कन्हान-कांद्री में इन दिनों कार से चक्के चुराने वाले चोरों का आतंक मचा हुआ है। लोगों के घरों के सामने खड़े फोर व्हीलर से चक्के चोरी की घटना आए दिन हो रही है, इससे लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई की मध्यरात्रि के दरम्यान पांधन रोड गणेश नगर कन्हान निवासी दुधपचारे के जवाई रामटेक निवासी किशोर मारोतराव कौलुके (42) की कार क्रमांक एमएच-40, एआर-7589 घर के सामने खड़ी थी। इस बीच अज्ञात चोरों ने उनकी कार के एक साइड के दोनों चक्के चुरा लिए। गुरुवार की सुबह घटना का पता चलते ही फरियादी किशोर कौलुके ने कन्हान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। इससे पहले भी गणेश नगर निवासी राजेश खोरे के घर के सामने से चार महीने पहले कार क्रमांक एमएच-40, बीजे-2577 के एक ही साइड के दोनों चक्के अज्ञात चोर  चुरा ले गए थे। ऐसी कई घटनाएं कन्हान के विविध क्षेत्रों में हो चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक इन अज्ञात चोरों का पता नहीं लगा पाई। पुलिस प्रशासन द्वारा अज्ञात चोरों पर अंकुश लगाने की मांग नागरिक कर रहे है।
 

Created On :   5 May 2019 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story