मजदूरों को लेकर गांव लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 18 घायल

one died and 18 injured in a tractor trolly overturned incident
मजदूरों को लेकर गांव लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 18 घायल
मजदूरों को लेकर गांव लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 18 घायल

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। माहुलझिर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी के समीप चाखला रोड पर बुधवार तड़के मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली में बैठे 18 मजदूरों को चोटें आईं हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उसी ट्रैक्टर-ट्राली से गांव तक पहुंचाया। सुबह लगभग 11 बजे यहां से लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली दोबारा उसी स्थान पर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई है। वहीं ट्रैक्टर सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं एक और घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहली घटना में 18 मजदूर घायल
फसल कटाई करने अनखावाड़ी-लोटिया से मजदूर रायसेन के उदयपुरा गए थे। यहां से सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गांव लौट रहे थे। बुधवार सुबह लगभग 4 बजे बम्हनी के समीप एक पुलिया पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आठ परिवार की दस महिलाएं और आठ पुरुषों को चोटें आई थी। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बम्हनी के एक निजी क्लीनिक में इलाज दिलाकर उसी ट्रैक्टर-ट्राली से गांव छोड़ा गया।  

दूसरी घटना में एक ग्रामीण की मौत, चालक गंभीर
घायल मजदूर और उनका सामान छोड़कर वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली बुधवार सुबह लगभग 11 बजे उसी पुलिया के समीप दोबारा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक और ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सर्रापानी का एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।   

बिजली पोल से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर
पांढुर्ना के ग्राम नांदनवाड़ी से देवनाला की ओर जा रहे बाइक सवार युवक बिजली पोल से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात देवनाला निवासी बलवंत कवड़ेती, अजय पुरस्या ताड़ाम और आकाश रामदेव ताड़ाम बाइक से नांदनवाड़ी से देवनाला की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक की रफ्तार तेज रफ्तार की वजह से ग्राम चांगोबा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में बलवंत की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अजय और आकाश बुरी तरह घायल हो गए थे, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांढुर्ना लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर में इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। आकाश का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

मोपेड ने मारी टक्कर, दो घायल
वहीं एक अन्य हादसे में आशीष शंकर देवारे और उनका भाई घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आशीष और उसका भाई ग्राम कलमगांव से पांढुर्ना की ओर आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक मोपेड वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष घायल हो गया। उन्हें इलाज के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

Created On :   20 March 2019 4:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story