उल्टी दस्त से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक बीमार, 4 की हालात गंभीर

One died and more than dozen people are suffering from diarrhea
उल्टी दस्त से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक बीमार, 4 की हालात गंभीर
उल्टी दस्त से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक बीमार, 4 की हालात गंभीर

डिजिटल न्यूज, मंडला। घुघरी विकासखंड में उल्टी दस्त का प्रकोप फैल गया है। यहां ग्राम किसली में एक की मौत हो गई है। चार की हालात गंभीर है, जिन्हें घुघरी स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है। यहां एक दर्जन से अधिक ग्रामीण उल्टीदस्त के मरीज हैं। दूषित पानी पीने के कारण यह स्थिति बनी है। जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। उल्दी दस्त से पीड़ित ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है। 

बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां पैर पसार रही हैं। घुघरी विकासखंड में किसली में बीती रात से उल्टी-दस्त के प्रकोप में है। यहां लमियाबाई पति बिरजू 28 वर्ष की मौत हो गई है। इसके अलावा मंगलबाई्र पति रघ्घू बैगा 52 वर्ष, मनोज बैगा रघ्घू बैगा 14 वर्ष, ककदो बाई बैगा, सीता, देवसिंह उल्टी दस्त से पीड़ित है। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में भर्ती कराया गया। उल्टी दस्त के प्रकोप जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। 

वर्ष 2016 में जिले में उल्टी दस्त का प्रकोप फैला था। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित घुघरी का इलाका था। यहां करीब दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी थी। अब फिर उल्टी दस्त की बीमारी ने पैर फैला लिए हैं। जिससे स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने बारिश के पूर्व यहां संक्रामक बीमारी रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। पेयजल स्त्रोतों को शुद्ध नहीं किया गया। जिसके चलते फिर संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।

कुएं का गंदा पानी पी रहे हैं
ग्रामीणों ने बताया है कि कुंए का पानी पी रहे हैं। कुंए में दूषित पानी भरा हुआ है। यहां जल स्त्रोत नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण प्रशासन इस समस्या से अवगत करा चुके थे। यहां पीएचई की टीम ने निरीक्षण भी किया था, लेकिन जल स्त्रोत शुद्ध करने के लिए कुछ भी नहीं किया। जिसके कारण यहां संक्रामक बीमारीयां फैल गई हैं। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी
उल्टी दस्त की जानकारी लगने के बाद जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत, एसीईओ अनिल कोचर, सीईओ जनपद आयूष अग्रवाल, बीएमओ लक्ष्मण सिंह उइके, जनपद अध्यक्ष कौशल्या मरावी, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम ने गांव का दौरा किया है। यहां ग्रामीणों से जानकारी ली गई। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने जल स्त्रोत का भी निरीक्षण किया। यहां पीएचई विभाग को जल स्त्रोत शुद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। 

50 का उपचार
यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। यहां करीब आधा सैकड़ा लोगों को जांच परीक्षण के बाद दवाईयां दी गई हैं। गंभीर रूप से पीड़ित पहले ही अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां स्थिति न बिगड़े इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। 

Created On :   17 July 2018 1:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story