युवती से छेड़छाड़ के मामले नें विदेशी नागरिक गिरफ्तार

One foreign citizen arrested on allegation of Molestation
युवती से छेड़छाड़ के मामले नें विदेशी नागरिक गिरफ्तार
युवती से छेड़छाड़ के मामले नें विदेशी नागरिक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  दक्षिण मुंबई के होटल में 21 वर्षीय युवती से अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने एक 51 वर्षीय विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वारदात कुलाबा स्थित गोकुल होटल में हुई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गेट्राचेव एकने है इथोपिया का रहने वाला है। महिला अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने आई थी। महिला के दूसरे दोस्त होटल से बाहर चले गए लेकिन वह वाशरूम जाने के लिए रुक गई। इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोककर कहा कि वह उसे जाने नहीं देगा। यही नहीं आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ बिठा लिया और उसे पैसे देने लगा। नाराज महिला ने आरोपी को थप्पड़ रसीद कर दिया। इसी दौरान महिला के दूसरे दोस्त भी विवाद होता देख मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सभी लोगों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। प्राथमिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी ने महिला को जबरन रोककर पैसे देने की कोशिश। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक निजी कंपनी में काम करने वाले आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे में था इसलिए इस तरह की हरकत कर बैठा। पुलिस ने इथियोपियन दूतावास को मामले की जानकारी दे दी है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।      

Created On :   22 April 2019 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story