सिरफिरे आशिक का पागलपन: लड़की को 70 बार चाकू से गोदा, आंखें फोड़ीं और निकाल ली आंतें

One sided love crime boy shivkumar chaudhary stabs girl with knife 70 times in jabalpur mp
सिरफिरे आशिक का पागलपन: लड़की को 70 बार चाकू से गोदा, आंखें फोड़ीं और निकाल ली आंतें
सिरफिरे आशिक का पागलपन: लड़की को 70 बार चाकू से गोदा, आंखें फोड़ीं और निकाल ली आंतें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है। अब एक शख्स ने एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम उठा लिया। ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर हमला किया और उसकी आंखे फोड़ दी। 

पेट से आंतड़िया बाहर निकाल दीं

दरअसल ये खौफनाक वारदात सोमवार को जबलपुर जिले के ग्राम कुदवारी में हुई। जहां सनकी आशिक ने लड़की के घर में घुसकर 70 से ज्यादा वार कर दिए। उसकी आंखे फोड़ दीं और पेट से आंतड़िया बाहर निकाल दीं। आरोप का नाम शिवकुमार चौधरी है। 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

चीख चुनकर पड़ोसी ने गेट तोड़ा

शिवकुमार लड़की को चाकू मार रहा था। उसकी चीख को सुनकर पड़ोसी गेट तोड़कर कमरे में घुसे तो देखा कि वह खून से लथपथ बिखरी पड़ी है। जबकि आरोपी शिवकुमार शव के पास खड़ा था। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लड़की ने ठुकरा दिया था

आरोपी ने लड़की से एकतरफा मोहब्बत करता था। उसने तीन माह पहले लड़की से अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसे पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जब लड़की ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह उससे नफरत करने लगा था।

ऑनलाइन मंगाया था चाकू

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने जेल से छूटते ही हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए ऑनलाइन चाइना चाकू मंगाया था। तीन-चार दिन तक लड़की के घर की रेकी भी की। सोमवार को दोपहर लड़की के घरवाले घर पर नहीं थे। मौका पाकर वह घर में घुस गया और लड़की को मार दिया। 

Created On :   3 Dec 2019 7:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story