एक साल की बच्ची के साथ शराबी ने की दरिंदगी, रेप के बाद किया कत्ल

one year old girl raped and murder by drunker in pune
एक साल की बच्ची के साथ शराबी ने की दरिंदगी, रेप के बाद किया कत्ल
एक साल की बच्ची के साथ शराबी ने की दरिंदगी, रेप के बाद किया कत्ल

डिजिटल डेस्क, पुणे। अपने परिवार के साथ सो रही एक साल की मासूम बच्ची को किडनेप कर उसके साथ रेप और फिर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना पुणे शहर के लोणी कालभोर इलाके में हुई। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरु कर दी थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी शराबी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार एक साल की सुहासिनी नामक बच्ची की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के आरोप में मल्हारी हरीभाऊ बनसोड़े, उम्र 22 साल को कदमवाक बस्ती से गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि मूल रूप से तमिलनाडू निवासी सुब्रह्मण्यम दस दिन पहले बहू और तीन पोतियों के साथ रोजगार के लिए लोणी कालभोर आई हैं। वे भीख मांगकर अपना गुजारा करती हैं। घर न होने के कारण सभी फुटपाथ पर सोते हैं। गुरूवार रात रेल स्टेशन के पास जब परिवार फुटपाथ पर सोया था। उस समय रात बारह बजे के बाद मल्हारी ने सुहासिनी का अपहरण किया। उसे एसटी बस स्टेशन के पीछे ले जाकर रेप किया गया। इस दौरान बच्ची की मौत हो गईं।

तड़के करीब ढाई बजे रूकम्मा को बच्ची नहीं दिखाई दी। तब उन्होंने उसे आस पास ढूंढना शुरू किया। बच्ची न मिलने पर उन्होंने तत्काल लोणी कालभोर पुलिस थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने भी बच्ची को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने CCTV फुटेज जांचा, तब मल्हारी बच्ची को ले जाते समय दिखाई दिया। उसके बाद उसे ढूंढ कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Created On :   15 Jun 2018 7:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story