भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 6T थंडर पर्पल एडिशन

OnePlus 6T Thunder Purple Edition launch in India, know price
भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 6T थंडर पर्पल एडिशन
भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 6T थंडर पर्पल एडिशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी OnePlus ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार OnePlus 6T ""Thunder Purple Edition"" को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बात करें डिजाइन की तो हमेशा की तरह इस बार भी स्मार्टफोन का लुक काफी शानदार दिया गया है। बता दें कि इस फोन को लेकर कई तरह की लीक जानकारियां सामने आई थीं, वहीं यूजर्स भी इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपए रखी गई है, जो अलग अलग वेरिएंट के साथ भिन्न है। 

कीमत 
OnePlus 6T का Thunder Purple Edition की बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी। इसके 6 GB रैम/ 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8 GB रैम/ 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 41,999 रुपए है। इसके अलावा 8 GB रैम/ 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45,999 रुपए रखी गई है। 

डिस्पले
OnePlus 6T Thunder Purple Edition में 6.41 इंच FHD+ ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080 × 2340 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की सुरक्षा दी गई है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

कैमरा
बात करें कैमरे की तो इसके रियर मे डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमरी और 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। 

रैम/ रोम
इसमें 6 GB रैम/ 64 GB स्टोरेज, 8 GB रैम/ 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम/ 256 GB स्टोरेज दी गई है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 9.0 बेस्ड ऑक्सीजन Os 9.0 पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है जो 2.8 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 630 GPU दिया गया है।

बैटरी
फोन को पावर देने के लिए 3700 mAh बैटरी दी गई है, जो डैश चार्जिंग के साथ आती है। 

कलर
भारत में अब से OnePlus 6T Midnight Black, Mirror Black और Thunder Purple Color में उपलब्ध होगा। 

  

Created On :   13 Nov 2018 5:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story