MP सरकार की खरीदारी से लासलगांव मंडी में बढ़े प्याज के भाव

Onion price increase in lasalgaon mandi due to purchasing by MP
MP सरकार की खरीदारी से लासलगांव मंडी में बढ़े प्याज के भाव
MP सरकार की खरीदारी से लासलगांव मंडी में बढ़े प्याज के भाव

डिजिटल डेस्क, नाशिक। एमपी सरकार द्वारा 800 रुपए प्रति क्विंटल प्याज की खरीदारी करने का परिणाम बुधवार को लासलगाव मंडी में देखा गया है। यहां प्याज के दाम में 400 रुपए वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद प्याज का दाम प्रतिक्विंटल 1900 रुपए पर पहुंचा। औसत दाम 1 हजार 700रुपए रहा। इसके बाद व्यापारियों ने गुरुवार को चिल्लर बाजार में प्याज 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो बिक्री होने का अनुमान लगाया।

बुधवार को मंडी में 1306 वाहनो से 29 हजार 165 क्विंटल प्याज की आवक हुई। देर शाम को हुई निलामी में दामो में व्यापक उछाल आया। सोमवार को लासलगाव में 31 हजार 775 क्विंटल प्याज की निलामी हुई। सुबह के सत्र में किसी प्रकार की तेजी नही थी, दोपहर के बाद अधिकत्तम 500 व न्यूयत्तम 290 रुपए की वृद्धि हुई। औसत दाम 290 रुपए आगे रहा।

विगत सप्ताह में लासलगांव मुख्य मंडी में गर्मी की 1,13,705 क्विंटल गर्मी के प्याज की आवक हुई। दाम 300 से 1 हजार 502 व औसत दाम 1 हजार 076 प्रती क्विंटल रहा। मध्यप्रदेश सरकार ने  800 रुपए दामो से प्याज खरीदी शुरू करने लासलगाव की मंडी में दामो में उछाला आया। इसके बाद प्याज की आवक बढ़ी। बारीश के कारण  गुजरात में प्याज खराब हुई।

इस बीच मध्यप्रदेश के प्याज उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 800 रुपए प्रतिक्विंटल के दामो से बडे पैमाने प्याज खरीदी। परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश से राज्य में प्याज रवाना नही हुई। इसके बाद पंजाब, हरियाणा व राज्यस्थान, दिल्ली में महाराष्ट व विशेषतौर पर नाशिक जिले के लासलगाव मंडी में दाखिल होने वाले प्याज की मांग बढ़ी। स्थानिय मंडी में विगत पाच महीसो संभालकर रखी हुई प्याज बिक्री लिए लेकर पहुंच रही है। 

चांदवड में प्याज की बोली 1950 रुपए 

चांदवड कृषि उपज मंडी समिती में गर्मी की प्याज को 1 हजार 951 रुपए प्रतिक्विंटल दाम मिला। इसके बाद किसानो में खुशी की लहर देखने को मिली। मंडी सभापती डॉ. आत्माराम कुंभार्डे आगामी सप्ताह में प्याज का दाम दो हजार रुपए से आगे निकलने की संभावना जताई है। देशांतर्गत राज्य व विदेशो में मांग बढऩे से प्याज के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। चांदवड मंडी में बुधवार को 14 हजार क्विंटल प्याज की बिक्री हुई।

Created On :   3 Aug 2017 4:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story