ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहले 18 लाख डूबे ,फिर गंवाए 5 लाख

Online fraud, first 18 lakh submerged, then investor lost 5 lakh
ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहले 18 लाख डूबे ,फिर गंवाए 5 लाख
ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहले 18 लाख डूबे ,फिर गंवाए 5 लाख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी की  घटनाएं इतनी बढ़ गई है कि आए दिन लोग इसका शिकार होकर अच्छी-खासी रकम गंवा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में निवेशक को उसकी लाखों रुपए की डूबी हुई रकम वापस दिलाने का झांसा देकर आरोपी द्वारा पुन: लाखों रुपए की चपत  लगाने का मामला उजागर हुआ है। घटना को ऑनलाइन अंजाम दिया गया है। फरियादी को दूसरी बार भी चूना लगा दिया गया। सोनेगांव थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

कंपनी का प्रतिनिधि बताया
जानकारी के अनुसार एचबी टाउन निवासी चंद्रकांत पाटील (69) ने वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच इंडिया टुडे क्लब व शॉपिंग हब में 17 से 18 लाख रुपए का निवेश किया था, लेकिन बाद में यह कंपनी डूब गई। इससे चंद्रकांत को भी लाखों रुपए की चपत लग गई। 19 अगस्त 2018 को उत्कर्ष मेहता नामक व्यक्ति का चंद्रकांत को फोन आया। उत्कर्ष ने बताया कि वह इंडिया टुडे क्लब कंपनी से बोल रहा है। कंपनी भले ही बंद पड़ी है, लेकिन कंपनी निवेशकों की रकम लौटाना चाहती है। इसके लिए चंद्रकांत को उसके दस्तावेज ई-मेल करने को कहा गया था। झांसे में आए चंद्रकांत ने दस्तावेज भेज दिए। उसके बाद रकम लौटाने के लिए 5 लाख 47 हजार 657 रुपए उत्कर्ष द्वारा बताए गए बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा गया। 

रकम पाने की चाहत में रुपए जमा किए 
बताया जाता है कि चंद्रकांत ने लाखों रुपए की डूबी हुई रकम वापस पाने की चाहत में 5.50 लाख रुपए उक्त खाते में जमा कर दिए। इसके कई दिनों बाद भी चंद्रकांत को उसकी डूबी हुई रकम वापस नहीं मिलने से उसने उत्कर्ष को फोन किया। तब उसे फिर से बीस हजार रुपए जमा करने को कहा गया था। रकम जमा नहीं करने पर उसे मारने की धमकी दी गई थी। जिससे मामला थाने पहुंचा। गुरुवार को आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Created On :   28 Dec 2018 5:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story