मीरा कुमार ने साबरमती आश्रम से की प्रचार की शुरुआत

opposition presidential candidate meira kumar at sabarmati ashram
मीरा कुमार ने साबरमती आश्रम से की प्रचार की शुरुआत
मीरा कुमार ने साबरमती आश्रम से की प्रचार की शुरुआत

टीम डिजिटल,अहमदाबाद. राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने शुक्रवार से प्रचार अभियान शुरू कर दिया। अभियान की शुरुआत उन्होंने गुजरात के यहांं के साबरमती आश्रम से की। यहां मीरा कुमार ने आश्रम में मौजूद महात्मा गांधी का चरखा चलाकर सूत काता। 28 जून को मीरा कुमार ने संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था।

पीएम मोदी ने एक दिन पहले सूत काता
साबरमती आश्रम अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। पीएम मोदी भी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को मोदी अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम गए थे। उन्होंने वहां चरखा चलाकर सूत काता था। साथ ही पीएम शुक्रवार को गुजरात के मोडासा में दो जल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी मौजूद रहेंगे।

Created On :   30 Jun 2017 5:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story