ऑरंगुटान ने चाची से की छेड़छाड़, Video Viral

ऑरंगुटान ने चाची से की छेड़छाड़, Video Viral

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। इंसानो की दुनिया में अक्सर छेड़छाड़ के मामले सुनने को मिलते है लेकिन जानवर भी इस मामले में पीछे नहीं रहते है। जानवरों की छेड़कानी का मस्ती भरा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में ब्रिटेन के चेस्टर चिड़ियाघर द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में शरारती ऑरंगुटान प्रोडिंग शाखाओं से अपनी चाची को परेशान करते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो इस उम्मीद के साथ जारी किया गया था कि इसके रिलीज के बाद लोगों में लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

 

Image result for orangutan

 

यहां पाए जाते है ऑरंगुटान

ऑरंगुटान,  इंडोनेशिया और मलेशिया की मूल निवासी प्रजातियां हैं। ऑरंगुटान वर्तमान में बोर्नियो और सुमात्रा के वनों में पाए जाते हैं। इनके आहार हर महीने अलग-अलग होते हैं। फल, ऑरंगुटन के आहार का 65-90% हिस्सा होता है। ये ज्यादातर फलों का सेवन करते है जिन्हें पचाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं। 

 

Related image

 

सुमात्रन और बोर्नियन प्रजातियां है लुप्तप्राय

आईयूसीएन रेड लिस्ट के अनुसार सुमात्रन और बोर्नियन प्रजातियां गंभीर रूप से लुप्तप्राय हैं। दोनों ही सीआईटीईएस के अपेन्डिक्स I में दिए गए है। आईयूसीएन ने 2016 में अनुमान लगाया था कि लगभग 100,000 ऑरंगुटान ही जीवित बचे हैं और उनकी आबादी 2025 तक 47,000 से भी कम होने की आशंका है।

Created On :   28 April 2018 8:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story