भारत में 4 लाख से ज्यादा भिखारी, सबसे ज्यादा बंगाल फिर यूपी में : रिपोर्ट

भारत में 4 लाख से ज्यादा भिखारी, सबसे ज्यादा बंगाल फिर यूपी में : रिपोर्ट
हाईलाइट
  • तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है
  • जहां 30
  • 218 भिखारी हैं। चौथे नंबर पर 29
  • 723 भिखारियों के साथ बिहार है और 5वें नंबर पर मध्य प्रदेश है
  • जहां 28
  • 695 भिखारी हैं।'
  • 2011 की जनगणना के मुताबिक इस वक्त भारत में कुल 4 लाख 13 हजार 670 भिखारी हैं। इनमें 2
  • 21
  • 673 भिखारी पुरुष हैं
  • जबकि 1
  • 91
  • 997 महिलाएं भिखारी हैं।
  • दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है
  • जहां 65 हजार से ज्यादा भिखारी हैं।
  • वहीं सबसे कम भिखारी के मामले में लक्षद्वीप है
  • जहां सिर्फ 2 ही भ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को देश के "भिखारियों" का डाटा पेश किया। एक सवाल के जवाब में सोशल जस्टिस मिनिस्टर थावरचंद गहलोत ने लोकसभा में एक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि देशभर में इस वक्त 4 लाख से ज्यादा भिखारी हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 81 हजार भिखारी वेस्ट बंगाल में हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, जहां 65 हजार से ज्यादा भिखारी हैं। वहीं सबसे कम भिखारी के मामले में लक्षद्वीप है, जहां सिर्फ 2 ही भिखारी हैं। 

देश में 4,13,000 से ज्यादा भिखारी

थावरचंद गहलोत ने भिखारियों से जुड़ी एक रिपोर्ट पेश करते हुए जानकारी दी कि "2011 की जनगणना के मुताबिक इस वक्त भारत में कुल 4 लाख 13 हजार 670 भिखारी हैं। इनमें 2,21,673 भिखारी पुरुष हैं, जबकि 1,91,997 महिलाएं भिखारी हैं।" उन्होंने बताया कि "देश में वेस्ट बंगाल में सबसे ज्यादा भिखारी हैं और यहां इनकी संख्या 81,224 है। इसके बाद उत्तर प्रदेश है, जहां 65,835 भिखारी हैं। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां 30,218 भिखारी हैं। चौथे नंबर पर 29,723 भिखारियों के साथ बिहार है और 5वें नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 28,695 भिखारी हैं।"

लक्षद्वीप में सिर्फ 2 ही भिखारी

इस डाटा रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में सिर्फ 2 ही भिखारी हैं। इस लिस्ट में सबसे कम भिखारियों के मामले में लक्षद्वीप सबसे आगे है। इसके बाद दादरा और नगर हवेली का नंबर आता है, जहां 19 भिखारी हैं। तीसरे नंबर पर दमन और दीव है, यहां पर 22 भिखारी हैं। मिजोरम में 53 भिखारी हैं और ये चौथे नंबर पर है। जबकि 5वें नंबर पर अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड है, जहां 56 भिखारी हैं। 

सबसे ज्यादा भिखारियों वाले 10 राज्य : 

1. वेस्ट बंगाल : 81,244 भिखारी (33,086 पुरुष और 48,158 महिला)
2. उत्तर प्रदेश : 65,835 भिखारी (41,859 पुरुष और 23,976 महिला)
3. आंध्र प्रदेश : 30,218 भिखारी (16,264 पुरुष और 13,954 महिला)
4. बिहार : 29,723 भिखारी (14,842 पुरुष और 14,881 महिला)
5. मध्य प्रदेश : 28,695 भिखारी (17,506 पुरुष और 11,189 महिला)
6. राजस्थान : 25,853 भिखारी (15,271 पुरुष और 10,582 महिला)
7. महाराष्ट्र : 24,307 भिखारी (14,020 पुरुष और 10,287 महिला)
8. असम : 22,116 भिखारी (7269 पुरुष और 14,847 महिला)
9. ओडिशा : 17,965 भिखारी (9,981 पुरुष और 7,984 महिला)
10. गुजरात : 13,445 भिखारी (8,549 पुरुष और 4,896 महिला)

सबसे कम भिखारियों वाले 10 राज्य : 

1. लक्षद्वीप : 2 भिखारी (दोनों महिलाएं)
2. दादरा और नगर हवेली : 19 भिखारी (7 पुरुष और 12 महिला)
3. दमन और दीव : 22 भिखारी (15 पुरुष और 7 महिला)
4. मिजोरम : 53 भिखारी (33 पुरुष और 20 महिला)
5. अंडमान और निकोबार आइसलैंड : 56 भिखारी (22 पुरुष और 34 महिला)
6. सिक्किम : 68 भिखारी (46 पुरुष और 22 महिला)
7. पुडुचेरी : 99 भिखारी (54 पुरुष और 45 महिला)
8. अरुणाचल प्रदेश : 114 भिखारी (59 पुरष और 55 महिला)
9. चंडीगढ़ : 121 भिखारी (87 पुरुष और 34 महिला)
10. नागालैंड : 124 भिखारी (65 पुरुष और 59 महिला)

Created On :   21 March 2018 6:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story