समग्र शिक्षा : मनपा और जिलापंचायत के स्कूलों में खुलेंगे साइंस सेंटर, मिलिटरी ट्रेनिंग से विद्यार्थियों में जोश

Overall Education : Science Center will opens in schools of NMC and Zilla Panchayat
समग्र शिक्षा : मनपा और जिलापंचायत के स्कूलों में खुलेंगे साइंस सेंटर, मिलिटरी ट्रेनिंग से विद्यार्थियों में जोश
समग्र शिक्षा : मनपा और जिलापंचायत के स्कूलों में खुलेंगे साइंस सेंटर, मिलिटरी ट्रेनिंग से विद्यार्थियों में जोश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विज्ञान व गणित में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य के साथ जिले में नए व आधुनिक विज्ञान केंद्र उभारे जाएंगे। समग्र शिक्षा अंतर्गत स्थानीय स्वराज्य संस्था की चयनित शालाओं में ये केंद्र होंगे। नागपुर जिले में मनपा व जिला परिषद की 17 शालाओं में केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। एक शाला में केंद्र खोलने के लिए 3 से 4 लाख रुपये का खर्च अपेक्षित है। विद्यार्थियों में कल्पनाशीलता व सृजनता उभारने पर जोर दिया जाएगा। मनपा अथवा जिला परिषद की शालाओं में विज्ञान की प्रयोगशाला का अभाव है। प्रयोगशाला के अभाव में विद्यार्थी रुचि व इच्छा के बाद भी विज्ञान विषय के विविध प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं। साइंस सेंटर से निश्चित ही विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने आर्थिक वर्ष 2019-20 के लिए जिले में 17 शालाओं का चयन किया है। प्रत्येक शाला में साइंस सेंटर उभारा जा रहा है। सामग्री अापूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से क्यूरीऑन एजुकेशन प्रा. लि., ठाणे को राज्य स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। 

यह रहेंगी सुविधाएं

शालाओं में साइंस सेंटर बनाने के बाद संबंधित गणित व विज्ञान विषय के शिक्षक, गट साधन केंद्र अंतर्गत कार्यरत विज्ञान व गणित विषय से संबंधितों को आधुनिक केंद्र से आवश्यक सामग्रियां दी जाएंगी। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सामग्री के उपयोग के संबंध में जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र के लिए मंजूर शाला के गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

यहां होंगे विज्ञान केंद्र

नागपुर ग्रामीण     जिप उ.प्राथ. शाला बोरी
हिंगना                 जि.प.उ.प्राथ. शाला बीड गणेशपुर
कामठी                जि.प.उ.प्राथ. शाला महालगांव
काटोल                न.प.शाला क्र.-2
नरखेड़                जि.प.उ.प्राथ. शाला मोहगांव भदाडे
सावनेर               जि.प.उ.प्राथ. शाला सिल्लेवाड़ा
सावनेर               जि.प.उ.प्राथ. शाला वलनी क्र.-2
कलमेश्वर           जि.प.उ.प्राथ. शाला उबाली
उमरेड                जि.प.उ.प्राथ. शाला हेवती
पारशिवनी           जि.प.उ.प्राथ. शाला माहुली
भिवापुर              जि.प.उ.प्राथ. शाला महालगांव
कुही                   जि.प.उ.प्राथ. शाला चापेगड़ी
रामटेक              जि.प.उ.प्राथ. शाला आजनी
मौदा                  जि.प.उ.प्राथ. शाला चाचेर
नागपुर               मनपा, सुरेंद्रगढ़ हिंदी प्राथ. शाला
नागपुर               मनपा, संत कबीर हिंदी प्राथ. शाला
नागपुर               गरीब नवाज उर्दू स्कूल

Created On :   28 April 2019 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story