घर की रसोई से OXFORD डिक्शनरी पहुंची चना दाल

oxford english dictionary add new word chana dal
घर की रसोई से OXFORD डिक्शनरी पहुंची चना दाल
घर की रसोई से OXFORD डिक्शनरी पहुंची चना दाल

टीम डिजिटल, नई दिल्ली.  चना दाल उन 600 शब्दों में शामिल हो गई है, जिसे हाल ही में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह मिली है। भारतीय भोजन का हिस्सा चना दाल अब रसोई के साथ-साथ ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के पन्नों पर भी मिलेगी। 

ऑक्सफोर्ड हर तीन महीने के अंतराल के बाद अपनी डिक्शनरी अपडेट करता है। इस बार अपडेट में कई शब्दों के साथ चना दाल को भी शामिल कर लिया गया। डिक्शनरी अपडेट करने वाली टीम का कहना है कि भारत में यह बहुत प्रचलित दाल है। इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 600 से ज्यादा शब्द जोड़े गए है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में कोशिश की जाती है कि अंग्रेजी में लाइफस्टाइल से लेकर करंट अफेयर्स तक विभिन्न भाषाओं के शब्द शामिल हो सकें। इस अपडेट में और बहुत से शब्द जैसे टेनिस का लोकप्रिय शब्द फोर्स्ड एरर को भी शामिल किया गया है। 2016 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'पोस्ट ट्रुथ' को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया था। 

Created On :   28 Jun 2017 10:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story