नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा झूठ - पी. चिदंबरम

P Chidambaram calls demonetization greatest lie by government
नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा झूठ - पी. चिदंबरम
नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा झूठ - पी. चिदंबरम


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नोटबंदी को अब तक का सबसे बड़ा झूठ बताया है। उन्होंने कहा 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद RBI ने अब तक नहीं बताया कि विमुद्रीकृत मुद्रा की कुल कितनी रकम वापस मिली। वहीं चिदंबरम ने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब 14 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाया गया था, जो एक बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने कहा, "लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को गरीबी की तरफ धकेल दिया।

पी. चिदंबरम ने कहा, मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी फेल साबित हुई है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो, 2004-2014 तक हमने नौकरियों का सृजन किया। उन्होंने कहा, “हमने पर्याप्त नौकरियों का सृजन नहीं किया लेकिन हमने नौकरियों का सृजन किया। लोगों को नौकरियां मिलीं, शिक्षित लोगों को नौकरियां मिलीं, सेवा क्षेत्र में अन्य लोगों को नौकरियां मिलीं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी  ने चार साल में नौकरियों का सृजन नहीं किया। उन्होंने नौकरियों को समाप्त कर दिया, चिदंबरम ने इसके लिए नोटंबदी और जीएसटी को जिम्मेदार ठहराया।

चिदंबरम ने कहा, "मोदी सरकार को एक मजबूत अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी। लेकिन, आज भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग हो चुकी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था बढ़ रही है।" चिदंबरम ने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब 14 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाया गया था, जो एक बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को गरीबी की तरफ धकेल दिया। गरीबी रेखा से नीचे वालों की संख्या बढ़ी है।"

मनमोहन सिंह ने भी जीएसटी और नोटबंदी को ठहराया था जिम्मेदार
वहीं इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर मनमोहन सिंह ने कहा था, मोदी सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान बड़े बड़े वादे किए थे, जिन्हें अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने आरोप लगाया, "मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 2 लाख नौकरियां भी नहीं दी गईं। नोटबंदी और गलत तरीके से लागू किए गए जीएसटी ने रोजगार खत्म करने का काम किया।" मनमोहन सिंह ने कहा, मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर के रख दिया है। उन्होंने कहा, भारत आज दोराहे पर खड़ा है। हमारे पास मौका है लेकिन चुनौतियां भी बहुत हैं। कांग्रेस पार्टी देश के भविष्य के लिए नए रास्ते खोजेगी।

Created On :   18 March 2018 1:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story